Delhi crime: हरियाणा से लेकर दिल्ली में करता था अवैध शराब तस्करी, आरोपी गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

Delhi crime: हरियाणा से लेकर दिल्ली में करता था अवैध शराब तस्करी, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली/ मानसी शर्मा – राजधानी दिल्ली में शराब तस्करों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है. ताजा मामला द्वारका जिले से सामने आया है , जहां छावला थाना पुलिस ने घुम्मनहेड़ा गांव से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है ।

आप को बता दें कि द्वारका जिले में अवैध शराब के तस्करों और आपूर्तिकर्ताओं के खिलाफ एक विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है, जिसमें की पंकज कुमार, SHO/छावला, HC गोपाल, HC विनय पाल और HC उमेश शामिल थे,  द्वारका जिले के अधिकार क्षेत्र में अपराधियों को पकड़ने के लिए एसीपी/छावला, रिछपाल सिंह ने टीम का गठन किया।

जिस के साथ ही ,एक शराब तस्कर को  द्वारका पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसका नाम प्रीतम सिंह है जो झज्जर , इस्माइलपुर का रहने वाला है । जिसकी उम्र 39 है पुलिस ने इसके पास से
15 कार्टून अवैध शराब एक लाल रंग की सेंट्रो कार में से बरामद की है कार से कुल 750 क्वार्टर अवैध शराब बरामद हुई। बरामदगी के अनुसार, पीएस छावला में एफआईआर संख्या 30/24 यू/एस 33/38/58 एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

घुम्मनहेड़ा गांव के इलाके में पुलिस की टीम ने जाल बिछाया और मुखबिर के कहने पर टीम ने उक्त कार को रोक लिया। ड्राइवर ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस टीम की सतर्कता से आरोपी व्यक्ति को न्यूनतम बल के साथ पकड़ लिया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox