26 जनवरी को इस्कॉन द्वारका में मनाया जायेगा गणतंत्र दिवस समारोह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

26 जनवरी को इस्कॉन द्वारका में मनाया जायेगा गणतंत्र दिवस समारोह

-सेना के जवानों के लिए होगी विशेष आरती की व्यवस्था, तिरंगे के रंगों से बने भगवान को अर्पण होंगे 1008 भोग

द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम सेना के उन जवानों को याद करते हैं, जो सरदी-गरमी, हवा-पानी, धूप-बारिश आदि सभी तरह के कष्टों को सहते हुए हमें 24 घंटे सुरक्षा प्रदान करते हैं और जिनकी वजह से ही आज हम इस स्वतंत्र भारत की सरजमीं पर चैन की साँस ले पा रहे हैं। इस दिन हमारा कर्तव्य बनता है कि हम इन सबके लिए भगवान के प्रति आभार प्रकट करें कि उन्होंने हमें भारत जैसे सभ्य एवं सुसंस्कृत देश में जन्म लेने का अवसर प्रदान किया है।
            इस उपलक्ष्य में शुक्रवार 26 जनवरी को इस्कॉन द्वारका दिल्ली सेक्टर 13 श्री श्री रुक्मिणी द्वारकाधीश इस्कॉन मंदिर में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है।प्रवेश द्वार से लेकर मंदिर प्रांगण एवं टेंपल हॉल को ‘ट्राई कलर काइट’ यानी तिरंगी पतंगों से सुसज्जित किया जाएगा। देश की सेना के संपूर्ण जवानों के बुलंद हौंसलों को बनाए रखने के लिए केक कटिंग कार्यक्रम भी होगा, जिसमें मंदिर में आने वाले सभी भक्तगण भाग लेंगे। भगवान को अर्पित किए जाने वाले 1008 भोग भी तिरंगे के रंगों से बने होंगे। अन्य व्यंजन और मिठाइयाँ सहित भगवान की पोशाक भी ट्राई कलर की होंगी।  
            पुलिस प्रशासन व तीनों सेना के जवानों की लंबी आयु के लिए श्री श्री रुक्मिणी द्वारकाधीश की विशेष आरती की व्यवस्था की गई है जो उनके परिवार वालों की ओर से की जाएगी। वे इस नंबर पर 8800223226 संपर्क कर अपना समय बुक कर सकते हैं। इन सबके लिए पूरा दिन मंदिर में हरिनाम संकीर्तन यज्ञ होगा और हरे कृष्ण महामंत्र के मंत्रोच्चार द्वारा उन पर विशेष कृपा बनाए रखने के लिए भगवान से प्रार्थनाएँ की जाएँगी।
            बच्चों के लिए दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक ‘ट्राई कलर क्रॉफ्ट वर्कशॉप’ आयोजित की जाएगी जिसमें वे तिरंगी आकृतियाँ बनाकर देशभक्ति के रंगों से देश के प्रति अपना प्रेम प्रकट करेंगे और सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेकर इस दिन को यादगार बनाएँगे और भगवान की कृपा प्राप्त करेंगे। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox