तेलंगाना के अफसर के घर ACB का छापा, 100 करोड़ की संपत्ति हुई बरामद 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

तेलंगाना के अफसर के घर ACB का छापा, 100 करोड़ की संपत्ति हुई बरामद 

मानसी शर्मा / –   गाना में एक सरकारी अधिकारी के घर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी एसीबी की छापेमारी हुई। इस दौरान अधिकारी के घर से इतनी बड़ी मात्रा में कैश मिले कि कैश गिनने वाली मशीनों के भी पसीने छूट गए। इतना कैश की एसीबी के भी होश उड़ गए। दरअसल, तेलंगाना के रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण यानी टीएसआरईआरए के सचिव और हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के पूर्व डायरेक्टर शिव बालाकृष्ण के घर एसीबी ने रेड मारा।

100 करोड़ की संपत्ति हुई बरामद

 इस सरकारी अधिकारी के घर अर्जित आय से अधिक 100 करोड़ रुपए की संपत्ति बरामद हुई। छापेमारी करने एसीबी की 14 टीमें पहुंची थी। आरोप है कि उन्होंने हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी में सेवा करने के बाद कथित तौर पर संपत्ति अर्जित की है।

पॉश इलाके में है आलीशान घर

इस सरकारी अधिकारी का हैदराबाद के पॉश इलाके में आलीशान घर है। घर को देखकर ऐसा मालूम पड़ता है जैसे ये घर किसी उद्योगपति का हो। एसीबी के शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि बालाकृष्ण ने कथित तौर पर कई रियल एस्टेट कंपनियों के लिए परमिट की सुविधा देकर करोड़ों रुपए कमाए हैं। साथ ही तलाशी के दौरान शिव बालाकृष्ण के घर 40 लाख रुपए नकद मिले हैं। 2 किलो से अधिक सोने के आभूषण मिले हैं।

40 आईफोन और लैपटॉप मिले

घर में 40 आईफोन और लैपटॉप मिले हैं। एसीबी अब उनके बैंक लॉकरों और अन्य अघोषित संपत्तियों की जांच कर रही है। एसीबी अधिकारी आज परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में बैंक लॉकर खोलेंगे। फिलहाल शिव बालाकृष्ण को गिरफ्तार कर लिया गया है और एसीबी गहराई से जांच कर रही है उन्हें आज एसीबी अधिकारी कोर्ट में पेश कर सकते हैं। शिव बालाकृष्ण के घर पर दूसरे दिन भी एसीबी की तलाशी जारी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox