मोमोज की लाल चटनी के लिए चला चाकू

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मोमोज की लाल चटनी के लिए चला चाकू

मानसी शर्मा /- दिल्ली के शाहदरा इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां मोमोज के दुकानदार ने ग्राहक के मोमोज की एक्सट्रा लाल चटनी मांगने पर चाकू मार दिया। जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। दरअसल, बुधवार की रात आठ बजे के करीब दिल्ली के शाहदरा इलाके में संदीप नाम के मोमोज खा रहे शख्स ने दुकानदार से एक्स्ट्रा चटनी मांगी। इसे लेकर दुकानदार से ग्राहक का झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्साए दुकानदार ने ग्राहक को चाकू मार दिया। जिसके बाद दुकानदार फरार हो गया। घायल युवक का नाम संदीप बताया जा रहा है। उसके चेहरे पर चाकू के दो वार हुए हैं। आसपास के लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया साथ ही पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू की। संदीप खतरे से बाहर बताया जा रहा है। फिलहाल उसका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
दर्ज किया गया एफआईआर

इस मामले में फर्स्ट बाजार थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस आरोपी दुकानदार की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि वारदात की जानकारी मिलने के बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि दुकानदार की तरफ से कुछ लोग साथ भी थे। पुलिस सभी की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

पुलिस ने दी जानकारी

डीसीपी मीणा ने जानकारी देते हुए बताया, ‘हमारी टीम ने संदीप से बात की जो विकास के ठेले पर मोमोज खरीदने गया था। विकास भी उसी कॉलोनी का रहने वाला है। विकास ने लाल चटनी के साथ संदीप को मोमोज दे दिया। संदीप ने और ज्यादा लाल चटनी की मांग की। विकास ने कहा कि उसके पास चटनी कम है और दूसरे ग्राहकों को भी इसकी जरूरत होगी। संदीप ने जब अपनी मांग पर और जोर दिया तो दोनों के बीच झड़प हो गई। विकास ने ठेले से चाकू उठाया और संदीप के चेहरे पर दो बार वार कर दिया, जिससे उसके चेहरे पर गंभीर जख्म हो गए हैं।’

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox