द्वारका में अंगीठी जलाकर सो रहे दम्पति की दम घुटने से हुई मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका में अंगीठी जलाकर सो रहे दम्पति की दम घुटने से हुई मौत

-द्वारका के पोचनपुर की घटना, दो माह का मासूम बाल-बाल बचा

द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- द्वारका के पोचनपुर गांव में अंगीठी जलाकर सो रहे एक दम्पति की दम घुटने से मौत हो गई जबकि उनका 2 महीने का मासूम बच्चा बाल बाल बच गया। मृतक पति पत्नी की पहचान मानव और नेहा के रूप में हुई है जो यूपी के रहने वाले थे।

मृतक पति पत्नी अपने दो महीने के बच्चे के साथ द्वारका सेक्टर 23 के पोचनपुर गांव में किराये के मकान में रहते थे और यहाँ पर मज़दूरी का काम करते थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब साढ़े 9 बजे के आसपास द्वारका के पोचनपुर गांव में उनके पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी कि एक मकान में बच्चे के रोने की आवाज आ रही है और दरवाज़ा अंदर से बंद है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जब घर का दरवाज़ा तोडा तो उन्हें कमरे में मानव और नेहा बेहोश मिले जबकि उनका 2 महीने का बच्चा पास ही बैठ कर रो रहा था। पुलिस ने तीनो को तुरंत पीसीआर की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहाँ पर मानव और नेहा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि उनका दो महीने का बच्चा बाल-बाल बच गया। पुलिस की शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि सर्दी से बचने के लिए दम्पति ने कमरे में अंगीठी जलाई थी और अंगीठी की वजह से दम घुटने के कारण दोनों की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox