गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे फ्रांस के राष्ट्रपति

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे फ्रांस के राष्ट्रपति

मानसी शर्मा / –  भारत में गणतंत्र दिवस की तैयारियां शुरू हो गई है। इस बीच खबर सामने आई है कि भारत ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों को गणतंत्र दिवस समारोह-2024 में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। बता दें किइसी साल 2023 में फ्रांस के बस्तील डे समारोह पर पीएम नरेंद्र मोदी  मुख्य अतिथि थे। कोविड महामारी के कारण 2021 और 2022 में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कोई मुख्य अतिथि नहीं बुलाया गया था।

दरअसल इस वक्त भारत और फ्रांस के बीच मैक्रों के भारत दौरे के बारे में बातचीत जारी है। इस बीच भारत की तरफ से फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनाए जाने के लिए आमंत्रण पत्र भेज दिया गया है। इससे दोनों देशों के बीच विकसित हुई मजबूत निकटता और भरोसे को दर्शाएगा।  26 जनवरी को इस कार्यक्रम में फ्रांस के किसी राष्ट्रपति को छठी बार आमंत्रित किया गया है।

भारतीय वायु सेना के राफेल जेट 14 जुलाई को पेरिस में परेड के दौरान फ्लाईपास्ट का हिस्सा बने। भारतीय सेनाओं की 269 सदस्यीय टुकड़ी ने भी पेरिस में ‘सारे जहां से अच्छा’ की धुन पर मार्च किया। फ्रांस को भारत के गणतंत्र दिवस परेड के लिए सबसे अधिक संख्या में मुख्य अतिथि का निमंत्रण हासिल करने वाले एकमात्र देश का गौरव हासिल है। 1976 में फ्रांसीसी प्रधानमंत्री जैक्स शिराक भारत के गणतंत्र दिवस समारोह के लिए मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित होने वाले पहले फ्रांसीसी नेता बने थे।

इससे पहले भारत ने गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को निमंत्रण दिया था, लेकिन यह दौरा संभव नहीं हो सका। अमेरिका ने राष्ट्रपति बाइडेन के निमंत्रण को स्वीकार करने में असमर्थता का कोई विशेष कारण नहीं बताया है। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन की दिल्ली की यात्रा करने में असमर्थता के कारण यहां होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन को भी स्थगित करना पड़ा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox