
मानसी शर्मा / – अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि एक्ट्रेस के पिता ने चुनाव की अफवाहों पर अब विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा तय करेगी कि बेटी कंगना को कहां से चुनाव लड़वाना है।
इस पार्टी से लोकसभा का चुनाव लड़ेगी एक्ट्रेस
कंगना रनौत के पिता अमरदीप ने बताया कि कंगना भाजपा के टिकट पर ही चुनाव लड़ेंगी, लेकिन वह कहां से चुनाव लड़ेंगी, इस बात को पार्टी नेतृत्व ने ही तय करना है। कंगना रनौत ने दो दिन पहले कुल्लू में अपने घर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी। जिसके सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रही है।
RSSके कार्यक्रम मेंशामिल हुई थी कंगना
दरअसल, पिछले हफ्ते हिमाचल के बिलासपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसमें कंगना ने भी हिस्सा लिया और कहा कि आरएसएस की विचारधारा उनकी विचारधारा से मेल खाती है. आपको बता दें कि कंगना के मंडी लोकसभा सीट या चंडीगढ़ से चुनाव लड़ने की चर्चाएं हैं। गौरतलब है कि फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत मूल रूप से मंडी जिले के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के भांबला गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने मनाली में अपना एक घर भी बनाया है। उनका परिवार अब मनाली में रहता है।





More Stories
मुंबई में फ्लॉप रहा CJP का ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च, मुश्किल से 150 लोग पहुंचे
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
काउंटिंग का वीडियो फुटेज नहीं मिलने पर चुनाव आयोग पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, ये कहा
संसद से चलेगा देश, सड़क से नहीं… दिल्ली में प्रोटेस्ट पर रविशंकर प्रसाद का हमला
ममता बनर्जी ने थाने में शुरू किया धरना, अब तक 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी डिटेन
जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन आज