मेरी बायोपिक बनने में बहुत समय है : माधुरी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मेरी बायोपिक बनने में बहुत समय है : माधुरी

मानसी शर्मा / – आगामी दिनों में कई बायोपिक्स आएंगी, जिसमें कार्तिक आर्यन अभिनीत चंद्र चैंपियन, त्रिपाठी पंकज अभिनीत मैं अटल हूं, राजकुमार राव अभिनीत श्री शामिल हैं। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की जिंदगानी भी काफी प्रेरणात्मक है। ऐसे में जब उनसे पूछा गया कि क्या वह चाहती हैं उन पर फिल्म बने, तो इसपर माधुरी ने कहा, ‘अभी मेरी बायोपिक बनने में बहुत समय है। मुझे लगता है कि अभी बहुत कुछ करना है। अभी तो कई उपलब्धियां हैं, जिसे पाना है।’ यह बात माधुरी ने अपने प्रोडक्शन कंपनी तले बनी दूसरी मराठी फिल्म पंचक- आता कोणाचा नंबर? के ट्रेलर लांच के दौरान कहीं, जहां उनके साथ उनके पति डा. श्रीराम नेने भी मौजूद रहे। इससे पहले माधुरी और श्रीराम मराठी फिल्म 15 अगस्त का निर्माण कर चुके हैं। मराठी फिल्मों के निर्माण को लेकर माधुरी ने आगे कहा, ‘मुझे मराठी फिल्में और नाटक हमेशा से पसंद रहे हैं।’ यह फिल्म पांच जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox