ALLAHABAD UNIVERSITY के हॉस्टल में छात्र बना रहा बम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ALLAHABAD UNIVERSITY के हॉस्टल में छात्र बना रहा बम

मानसी शर्मा / –  इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बड़ी घटना सामने आई है। जहां यूनिवर्सिटी के पीसीबी हॉस्टल के कमरा नंबर 68में बम फट गया। बम के फटने से छात्र घायल हो गया। छात्र का नाम प्रभात बताया जा रहा है। प्रभात का एक हाथ का पंजा उड़ गया तो वहीं सीने में बम के छर्रे लग गए। ये छात्र पीसीबी के इस कमरे में अवैध रुप से रह रहा था।

आसपास मचा हड़कंप

बम के फटने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर कर्नलगंज थाना पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं घायल छात्र के इलाज के लिए एस आर एन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तो पीसी बनर्जी छात्रावास में रह रहे एक छात्र का बुधवार को कथित तौर पर बम बनाते समय विस्फोट होने से दाहिना हाथ बुरी तरह घायल हो गया।

पुलिस ने दी जानकारी

इस मामले में पुलिस ने बताया कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एमए का छात्र प्रभात यादव पीसी बनर्जी छात्रावास में रहता है और आज शाम वह कथित तौर पर बम बना रहा था, तभी अचानक विस्फोट होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में एक अन्य छात्र को भी  मामूली चोट आई है। पुलिस तहरीर के आधार पर छात्र के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox