सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा धोनी का 16 साल पुराना रिकॉर्ड, ये कारनामा करने वाले बने भारत के पहले टी20 कप्तान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा धोनी का 16 साल पुराना रिकॉर्ड, ये कारनामा करने वाले बने भारत के पहले टी20 कप्तान

मानसी शर्मा /- टीमइंडिया के नए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मंगलवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20मैचमें एक बड़ी कामयाबी हासिल की। इस मैच में टीम इंडिया को भले ही 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के बल्ले से एक बार फिर शानदार अर्धशतकीय पारी निकली। लेकिन सूर्यकमार की पारी टीम इंडिया के किसी काम नहीं आई, लेकिन फिर इस दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। सूर्यकमार यादव टीम इंडिया के पहले कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका की धरती पर बतौर कप्तान टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्धशतक जमाया। वही उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

 टूटा एमएस धोनी का रिकॉर्ड

 टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने12 दिसंबर 2023 को खेले गए दूसरे टी20क्रिकेट मैचमें अर्धशतकीय पारी खेली और इंडिया के महान पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया है। एमएस धोनी ने साल 2007 में 45 रनों की पारी खेली थी। अब सूर्यकुमार यादव ने एमएस धोनी से आगे निकल गए हैं।

टी20 में पूरे किए 2000 रन

सूर्यकुमार यादव ने दूसरे टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 36 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 56 रनों की अहम पारी खेली। आपको बता दे कि ये सूर्यकुमार के टी20क्रिकेटकरियर का 17वां अर्धशतक रहा। इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव ने टी20 क्रिकेट में 2000 रन भी पूरे कर लिए हैं।उन्होंने 56 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले रन मशीन विराट कोहली ने भी अपने शुरुआती 2000 टी20 रन 56 पारियों में पूरे किए थे। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने यह कारनामा मात्र 52-52 पारियों में किया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox