
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- भाजपा ने भ्रष्टाचार पर एक बार फिर दिल्ली सरकार को घेरा है। इसबार दिल्ली जल बोर्ड में घोटाले को लेकर केजरीवाल पर जमकर निशाना साधते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि भ्रष्टाचार केजरीवाल की गारंटी है। जल बोर्ड में घोटाला किया जा रहा है। ठेके का पैसा बढ़ेगा तो लूट तो मचेगी।

प्रेस वार्ता के दौरान गौरव भाटिया ने कहा कि भ्रष्टाचार का कोई पर्याय है, घोटालों के लिए कोई जाना जाएगा। लूट का कोई एक्सपर्ट, कमीशन खोरी में कोई एक्सपर्ट है तो वह दिल्ली सरकार है। क्राइम मास्टर गोगो अरविंद केजरीवाल जी पूछते हैं मेरी कमीशन क्या है। दिल्ली जल बोर्ड में जो घोटाला हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण को लेकर घोटाला हुआ है। जिसमें दो काम होने थे एक अपग्रेडेशन और दूसरा अपग्रेडेशन के साथ क्षमता को बढ़ाना। जिसकी लागत 900 करोड़ के आस पास थी। इसके लिए ठेकेदारों को ठेके भी दिए गए। लेकिन किस तरह से एस्टीमेटेड कॉस्ट को गलत लगाया और करीब 1500 करोड़ का बताया हुआ है।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें





More Stories
सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की गोवर्धन पूजा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
दिवाली की रात दिल्ली में जगह-जगह आग की घटनाओं से मचा हड़कंप, संगम विहार से गीता कॉलोनी तक दमकल ने संभाला मोर्चा
दिल्ली के नजफगढ़ की गारमेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 22 दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
‘नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार…’ बस्तर में सुरक्षाबलों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दीवाली
कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में हुआ ‘दिल्ली की दिवाली-सबसे निराली, मिलकर मनाने वाली’ कार्यक्रम का आयोजन