‘जहां जहां कांग्रेस आई, तबाही लाई’  – पीएम मोदी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘जहां जहां कांग्रेस आई, तबाही लाई’  – पीएम मोदी

मानसी शर्मा/- मध्य प्रदेश के बैतूल में प्रधानमंत्री मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये चुनाव है मध्य प्रदेश के विकास को डबल रफ्तार देने का…ये चुनाव है कांग्रेस के लूट औरभ्रष्टाचार को फिर कभी मध्य प्रदेश की तिजोरी पर हाथ न लगाने देने का। कांग्रेस का पंजा छिनना जानता है, लूटना जानता है। आपका तो अनुभव है जहां जहां कांग्रेस आई, तबाही लाई।

पीएम मोदी ने कहा कि ये एक तरह से MP के चुनाव में मेरी जनसभाओं का आखिरी दौर है। कल शाम को प्रचार अभियान पूरा हो जाएगा। लेकिन मैं कल भगवान बिरसा मुंडा जी के जन्म स्थान पर जा रहा हूं। कल उनका जन्मदिवस है और झारखंड का भी जन्मदिवस है। इसलिए मैं कल जनजातीय गौरव दिवस मनाने के लिए वहां जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे 17 नवंबर की तारीख नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे कांग्रेस के नेताओं के दांवों की पोल खुलती जा रही है। आज हमें पूरे MP से रिपोर्ट मिल रही है कि कांग्रेस  ने हार मानकर खुद को भाग्य भरोसे छोड़ दिया है।

मोदी की गारंटी का मतलब है- गारंटी पूरा होने की गारंटी- पीएम मोदी

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश के विकास को डबल इंजन की रफ्तार देने के लिए। नौजवानों, महिलाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर देने के लिए। कांग्रेस के लूट और भ्रष्टाचार के पंजे को मध्य प्रदेश से दूर रखने के लिए। कांग्रेस ने मान लिया है कि मोदी की गारंटी के सामने कांग्रेस के झूठे वादे एक पल भी नहीं टिक सकते। मोदी की गारंटी का मतलब है- गारंटी पूरा होने की गारंटी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox