रेवाड़ी में एम्स के शिलान्यास पर दीपेंद्र हुड्डा ने उठाए सवाल, भाजपा पर किया कटाक्ष

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रेवाड़ी में एम्स के शिलान्यास पर दीपेंद्र हुड्डा ने उठाए सवाल, भाजपा पर किया कटाक्ष

मानसी शर्मा/- कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने रेवाड़ी के मनेठी में होने वाले एम्स के शिलान्यास पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार इसका राजनीतिक लाभ लेना चाहती है। उन्होंने एम्स के निर्माण में हो रही देरी के लिए हरियाणा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। ओबीसी समाज को जनसंख्या के आधार पर लाभ देने की बात तो कही। लेकिन कांग्रेस द्वारा कितने टिकट दिए जायेंगे के सवाल पर बात को गोल कर गए।

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने प्रदेश में जातीय जनगणना कराने की बात कही है। दीपेंद्र हुड्डा आज रोहतक के भिवानी रोड पर आयोजित विश्वकर्मा डे पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। उन्होंने कामना की है कि भगवान विश्वकर्मा की कृपा से पूरे देश व प्रदेश में खुशहाली आएगी। कार्यक्रम के बाद दीपेंद्र सिंह हुड्डा पत्रकारों से बात कर रहे थे ।

दीपेंद्र हुड्डा ने उठाए सवाल

दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने रेवाड़ी के मनेठी में होने वाले एम्स के शिलान्यास पर सवाल उठाते हुए कहा की प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल के 9 साल पूरे कर दिए। लेकिन समय रहते एम्स का निर्माण करवाने में सफल नहीं हो पाई है। अब चुनाव के नजदीक आते ही प्रदेश सरकार इसका शिलान्यास करवा कर कहीं न कहीं राजनीतिक लाभ लेना चाहती है।

भाजपा पर किया कटाक्ष

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा की मुख्यमंत्री से लेकर प्रत्येक मंत्री और विधायक अहंकार में भरे हुए हैं यहां तक की मुख्यमंत्री तो अपने जन संवाद कार्यक्रम में ही अहंकार की बात करते हैं। उन्होंने प्रदेश में जातीय आधार पर जनगणना कराई जाने की बात का समर्थन करते हुए कहा कि यह कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय स्तर पर एजेंडा है। इसलिए प्रदेश में भी जातीय आधार पर जनगणना होनी चाहिए और ओबीसी वर्ग को जातीय आधार पर राजनीतिक लाभ मिलना चाहिए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox