अवैध भारतीयों को लेकर यूएस सीमा सुरक्षा एजेंसी का बड़ा दावा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अवैध भारतीयों को लेकर यूएस सीमा सुरक्षा एजेंसी का बड़ा दावा

-एक साल में करीब 97 हजार भारतीय अवैध रूप से अमेरिका पहुंचे,

वॉशिंगटन/शिव कुमार यादव/- अमेरिका के कस्टम और सीमा सुरक्षा ने अमेरिका भारतीयों के अवैध प्रवेश को लेकर एक बड़ा दावा किया है। सीमा सुरक्षा व कस्टम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अक्तूबर 2022 से सितंबर 2023 के बीच  96,917 भारतीयों ने अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश किया है। आंकड़ों के अनुसार, अवैध रूप से अमेरिका में दाखिल होते पकड़े गए भारतीयों की संख्या पिछले साल बढ़कर पांच गुना हो गई है। साल 2019-20 में 19,883 भारतीय अवैध रूप से अमेरिका की सीमा में प्रवेश करते हुए पकड़े गए।

हर साल बढ़ रहा आंकड़ा
वहीं साल 2020-21 में ये आंकड़ा 30,662 और 2021-22 में 63,927 रहा। अक्तूबर 2022 से सितंबर 2023 के बीच यह आंकड़ा बढ़कर 96,917 हो गया है। बीते साल पकड़े गए कुल लोगों में से 30,010 कनाडा सीमा पर और 41,770 मैक्सिको बॉर्डर से पकड़े गए हैं। पकड़े भारतीयों को चार श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है, जिनमें नाबालिग के साथ, परिवार के सदस्य, एकल व्यस्क और बच्चों के साथ जैसी श्रेणियां शामिल हैं। पकड़े गए लोगों में सबसे ज्यादा संख्या एकल व्यस्कों की है।

अमेरिकी सीनेटर ने जताई चिंता
अमेरिका के सीनेटर जेम्स लैंकफोर्ड ने बड़ी तादाद में लोगों के अवैध रूप से अमेरिका आने पर चिंता जाहिर की। लैंकफोर्ड ने कहा कि लोग कई फ्लाइट्स बदलकर मैक्सिको पहुंचते हैं और फिर वहां के गिरोह उन्हें अवैध रूप से अमेरिका में दाखिल कराते हैं। उन्होंने कहा कि दुनियाभर से लोग अवैध तरीके से अमेरिका आकर हमारे सिस्टम का शोषण कर रहे हैं और इसे नियंत्रित करने के लिए नीति बनानी बेहद जरूरी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox