केजरीवाल व मान पर बरसे सिद्धू, बोले चोरी और सीनाजोरी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

केजरीवाल व मान पर बरसे सिद्धू, बोले चोरी और सीनाजोरी

-दिल्ली में हुई एक्साइज की चोरी बड़ी, इसको ठीक ठहराने की कोशिश में केजरीवाल सरकार कर रही सीनाजोरी

पटियाला/चंडीगढ़/- पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को पंजाब व दिल्ली की आप सरकारों के खिलाफ हमला बोला और एक्साइज नीति पर सवाल खड़े किए। अपनी पटियाला स्थित रिहायश पर आयोजित पत्रकार वार्ता में सिद्धू ने कहा कि दिल्ली में हुई एक्साइज की चोरी बड़ी है और इसको ठीक ठहराने की कोशिश में केजरीवाल सरकार सीनाजोरी कर रही है। เกมยิงปลา game slotonline

सिद्धू ने आगे कहा कि केजरीवाल की ओर से दावे किए गए थे कि उनकी सरकार में शिक्षण संस्थानों व धार्मिक स्थानों के पास शराब के ठेके नहीं खोले जाएंगे, लेकिन ढाई महीने के बाद ही हर गली-मोहल्ले व हर कोने में शराब बेचनी शुरू कर दी। सिद्धू ने कहा कि अगर पालिसी सही थी, तो फिर वापस न लेते। लेकिन हैरानी की बात है कि यह पालिसी पंजाब में भी लागू कर दी गई। शराब के ठेकेदारों की कमाई बढ़ा दी व सूबे की आय कम कर दी।
         सिद्धू ने कहा कि एक्साइज पालिसी 200 या 300 करोड़़ की नहीं, बल्कि चार हजार करोड़ की है। उन्होंने कहा कि पंजाब में चुनावों के वक्त केजरीवाल ने दावा किया था कि उनकी सरकार बनी, तो पंजाब में 5000 करोड़ की आय बढ़ाई जाएगी। रेते से 20 हजार करोड़ की आय करके खजाना भरने तक की बातें कही गई थीं। लेकिन ऐसा कुछ भी धरातल पर होता नजर नहीं आ रहा है।

सिद्धू ने कहा कि भगवंत मान उनके छोटे भाई हैं। उनसे कोई निजी लड़ाई नहीं है। लेकिन उन्होंने पंजाब से किए वादे पूरे नहीं किए। उन्होंने जितने सवाल किए, उसके जवाब भी नहीं मिले। सिद्धू ने आरोप लगाया कि पंजाब के लोगों के खून-पसीने की कमाई की चोरी हो रही है, जिसके लिए वह हमेशा लड़ाई लड़ते रहे हैं व आगे भी लड़ते रहेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox