इजराइल ने हमास के साथ जंग को बताया अस्तित्व की लड़ाई

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इजराइल ने हमास के साथ जंग को बताया अस्तित्व की लड़ाई

-कहा- हमास के खात्मे तक जारी रहेगी जंग

तेल अवीव/शिव कुमार यादव/- इस्राइल और हमास के बीच जारी युद्ध के बीच इस्राइल के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि यह लड़ाई आत्मरक्षा और हमारे अस्तित्व की लड़ाई है और हमास के खत्म होने तक यह जारी रहेगी। इस्राइल ने कहा कि अगर हम ऐसा नहीं करेंगे तो हमास हम पर एक के बाद एक बर्बर हमले करता रहेगा। हमास के एक शीर्ष नेता की धमकी के बाद इस्राइल सरकार का यह बयान सामने आया है।

क्या बोला इस्राइली विदेश मंत्रालय
इस्राइली विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लियोर हयात ने कहा कि यह हमास के बर्बर हमले के बाद आत्मरक्षा में शुरू हुई लड़ाई है। इस्राइल का उद्देश्य गाजा पट्टी से हमास के नियंत्रण को खत्म करना है। हयात ने कहा 7 अक्तूबर को हमने हमास के खिलाफ युद्ध छेड़ा। यह बर्बर हमले के बाद आत्मरक्षा की लड़ाई है। हमास का खात्मा अब हमारे लिए अस्तित्व की लड़ाई है।
          हयात ने कहा कि ’अगर हमने ऐसा नहीं किया तो हमास एक के बाद एक नरसंहार की घटनाओं को अंजाम देता रहेगा। ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि हमास के नेतृत्व ने ये बात कही है कि वह 7 अक्तूबर जैसे नरसंहार को अंजाम देते रहेंगे।’ उल्लेखनीय है कि हमास के एक शीर्ष नेता ने 7 अक्तूबर को किए गए इस्राइल पर हमले की तारीफ की और कहा कि अगर मौका मिला तो वह जब तक इस्राइल का सफाया नहीं हो जाता तब तक फिर से ऐसे हमलों को अंजाम देते रहेंगे।

हमास के शीर्ष नेता ने इस्राइल को दी धमकी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमास की राजनीतिक शाखा के सदस्य गाजी हमाद ने एक लेबनानी टेलीविजन चैनल के साथ बातचीत में यह बात कही है। इंटरव्यू के दौरान हमाद ने कहा कि इस्राइल एक ऐसा देश है, जिसकी हमारी धरती पर कोई जगह नहीं है। हमें इसे खत्म करना होगा क्योंकि यह अरब और इस्लामिक देशों के लिए राजनीतिक, सैन्य और सुरक्षा संबंधी तबाही ला सकता है और हमें इसे कहने में कोई शर्म नहीं है।

         हमाद ने कहा कि इस्राइल की मौजूदगी अनैतिक और समझ से परे हैं और इसका फलस्तीनी जमीन से सफाया होना जरूरी है। बता दें कि बीती 7 अक्तूबर को करीब तीन हजार हमास आतंकियों ने इस्राइल की सीमा में घुसकर हवा, जमीन और समुद्र तीनों तरफ से हमला किया। इस दौरान इस्राइल में 1400 के करीब लोग मारे गए और 245 लोगों को बंधक बना लिया गया। इसके बाद इस्राइल ने गाजा पट्टी पर हमास के ठिकानों पर बमबारी शुरू की, जिसमें अब तक 9 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox