डीजल गाड़ियों की एंट्री पर दिल्ली सरकार ने लगाया प्रतिबंध 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

डीजल गाड़ियों की एंट्री पर दिल्ली सरकार ने लगाया प्रतिबंध 

 मानसी शर्मा /- दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की लड़ाई को और भी धारदार बनाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में डीजल वाहनों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। इस संबंध में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पूरे एनसीआर में जब तक डीजल वाहनों पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा तब तक स्थितियां ठीक नहीं होगी। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में धूल से प्रदूषण कम और डीजल वाहनों से प्रदूषण ज्यादा होता है।

Fight Against Pollution: डीजल वाहनों पर लगी रोक
दिल्ली सरकार ने 1 नवंबर से दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वाली सभी गाड़ियों को प्रतिबंधित करने जा रही है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बढ़ते प्रदूषण को लेकर गंभीर चिंता जताई है। और राजधानी में बढ़ रहे प्रदूषण को  लेकर हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से आने वाली डीजल गाड़ियों को जिम्मेदार ठहराया है। मंत्री ने कहा कि इन राज्यों से आने वाली गाड़ियों के चलते यहां प्रदूषण ज्यादा फैलता है।

लोगों से मंत्री ने की अपील
बिगड़ते हालात को देखते हुए पर्यावरण मंत्री ने पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में डीजल बसों की एंट्री और परिचालन पर रोक लगाने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि राजधानी समेत पूरे उत्तर भारत में प्रदूषण में PM10 की मात्रा घट रही है और PM2.5 की मात्रा बढ़ रही है। इसका मतलब है कि गाड़ियों की वजह से प्रदूषण बढ़ रहा है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox