वनडे विश्व कप 2023 में इंग्लैंड की चौथी हार, श्रीलंका ने आठ विकेट से हराया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

वनडे विश्व कप 2023 में इंग्लैंड की चौथी हार, श्रीलंका ने आठ विकेट से हराया

बंगलूरू/शिव कुमार यादव/- बंगलुरू में विश्व कप के 25वें मैच में गत विजेता इंग्लैंड को श्रीलंका ने आठ विकेट से हरा दिया है। इस विश्व कप के पांच मैचों में यह इंग्लैंड की चौथी हार है। बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 156 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका ने दो विकेट खोकर 160 रन बना लिए और मैच आठ विकेट से जीत लिया।

श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ आसान से टारगेट 157 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए सलामी बल्लेबाज कुसल परेरा और पथुम निसांका ने पारी की शुरुआत की। हालांकि, परेरा एक बार फिर छोटे स्कोर पर आउट हो गए। डेविड विली ने उन्हें बेन स्टोक्स के हाथों कैच कराया। कुसल मेंडिस और पथुम निसांका क्रीज पर हैं। तीन ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 15/1 है।

श्रीलंका का स्कोर 100 रन के पार
पथुम निसंका और सदीरा समरविक्रमा ने बेहतरीन साझेदारी की है। दोनों अपनी टीम को लक्ष्य के करीब ले जाते दिखाई दिये। इसके बाद श्रीलंका ने दो विकेट के नुकसान पर 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया और 18 ओवर में दो विकेट पर 110 रन बनाये।

इंग्लैंड की टीम 156 रन पर सिमटी
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 156 रन पर सिमट गई है। 2019 में विश्व विजेता बनने वाली टीम के लिए यह विश्व कप बेहद खराब रहा है। इस मैच में भी यह टीम 33.2 ओवर ही खेल पाई। सबसे ज्यादा 43 रन बेन स्टोक्स ने बनाए। उनके अलावा जॉनी बेयरस्टो ने 30 और डेविड मलान ने 28 रन बनाए।

श्रीलंका के लिए लहिरू कुमारा ने तीन विकेट लिए। एंजेलो मैथ्यूज और कसून रजिता को दो-दो विकेट मिले। तीक्ष्णा ने एक विकेट हासिल किया।

पहली पारी में क्या हुआ?
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने अच्छी शुरुआत की। जॉनी बेयरस्टो और डेविड मलान की जोड़ी ने तेज शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। मलान 28 रन बनाकर एंजेलो मैथ्यूज का शिकार बने। हालांकि, इसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई। जो रूट तीन रन बनाकर रन आउट हुए। बेयरस्टो को 30 रन के स्कोर पर कसून रजिता ने आउट किया। कप्तान बटलर आठ और लिविंगस्टोन एक रन बनाकर आउट हुए।

85 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद इंग्लैंड की टीम संघर्ष कर रही थी। हालांकि, एक छोर पर बेन स्टोक्स खड़े थे। ऐसे में इंग्लैंड के बल्लेबाजों से सूझबूझ भरी बल्लेबाजी की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इंग्लैंड के बल्लेबाज खराब शॉट खेलकर विकेट फेंकते रहे। मोईन अली 15, क्रिस वोक्स 0 और आदिल राशिद दो रन बनाकर आउट हुए। इस बीच बेन स्टोक्स भी 43 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। राशिद ने अपनी लापरवाही से विकेट गंवाया। अंत में मार्क वुड भी पांच रन बनाकर आउट हो गए। विली 14 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका के लिए लहिरू कुमारा ने तीन विकेट लिए। एंजेलो मैथ्यूज और कसून रजिता को दो-दो विकेट मिले। तीक्ष्णा ने एक विकेट हासिल किया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
श्रीलंकाः पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, महीश तीक्ष्णा, कसुन रजिथा, लहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका।

इंग्लैंडः जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल राशिद, मार्क वुड।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox