पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन की दो बोगियों में लगी आग, तीन झुलसे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन की दो बोगियों में लगी आग, तीन झुलसे

मानसी शर्मा /- आगरा-झांसी रूट पर पाताल कोट एक्सप्रेस ट्रेन की दो बोगियों में आग लग गई। आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।

Fire in Train coach: घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती
इस दौरान तीन यात्री आग की चपेट में आकर झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए आगरा स्थित एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक आग से किसी की जान का नुकसान होने की खबर नहीं है। हादसा आगरा कैंट के पास भांडई स्टेशन पर हुआ। बताया गया कि ट्रेन फिरोजपुर से सियोनी जा रही थी।

Fire in Train coach: आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं
बताया गया कि बोगियों में आग देखकर यात्री दहशत में आए और इधर उधर भागने लगे। इसी बीच रेलवे को घटना की सूचना दी गई। सूचना पर ट्रेन को तत्काल रुकवाकर स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान रेलवे प्रशासन भी मौजूद रहा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। डीआरएम प्रो कुमारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल कारणों का पता नहीं लगा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox