INDIA गठबंधन में आई दरार! विधानसभा चुनाव को लेकर जेडीयू ने जारी की पहली लिस्ट 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

INDIA गठबंधन में आई दरार! विधानसभा चुनाव को लेकर जेडीयू ने जारी की पहली लिस्ट 

मानसी शर्मा /-  मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। चुनाव आते-आते INDIA गठबंधन में दरार देखने को मिली रही है। सबसे पहले समाजवादी ने कांग्रेस के खिलाफ हल्लाबोला और अब जेडीयू ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी लिस्ट जारी कर दी। जिसकी वजह से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

मध्य प्रदेश में चुनाव को लेकर जेडीयू ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 5 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। लिस्ट में पिछोर से चंद्रपाल यादव, राजनगर से रामकुंवर (रानी) रैकवार, विजय राघवगढ़ सीट से शिव नारायण सोनी, थांदला विधानसभा सीट से तोल सिंह भूरिया और पेटलावद रामेश्वर सिंघार को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

भाजपा ने कसा तंज

जेडीयू की लिस्ट जारी होने के बाद एक बार फिर सियासत गरमा गई है। आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी शुरू हो गया है। भाजपा नेता संतोष पाठक ने नीतीश कुमार का धैर्य इसलिए टूट गया, क्योंकि उनकी पार्टी को किसी गठबंधन में तरजीह नहीं मिल रही है। जब जेडीयू को कोई पूछ नहीं रहा है तो वह अब अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रहा है।

जेडीयू ने दी सफाई

इन सभी आरोपों पर जेडीयू की तरफ से बयान जारी किया गया। पार्टी के प्रवक्ता राहुल कुमार की ओर से बयान जारी करते हुए कहा गया कि हमारी मकसद पार्टी का विस्तार है। हम विधानसभा चुनाव में पार्टी की ताकत देखना चाहते है। जो लोग भी इस पर सवाल उठा रहे हैं वह केवल राजनीति कर रहे हैं। राजनीतिक मकसद से चुनाव मैदान में उतरने में कोई हर्ज नहीं है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox