मानसी शर्मा /- मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्षी ‘भारत’ गठबंधन में दरार पैदा हो गई है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के गठबंधन को लेकर दिए गए बयान के बाद अब कांग्रेस नेता और पूर्व CM कमलनाथ अपना नाम सुनकर परेशान हो गए हैं। पत्रकारों के सवाल पूछने पर कमलनाथ ने बेरुखी से कहा, ‘अरे भाई, रहने दो अखिलेश अखिलेश।’ ये कहते हुए उन्होंने ड्राइवर से कार आगे बढ़ाने को कहा।
दरअसल, समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन करना चाहती थी। अखिलेश यादव का कहना है कि इसे लेकर दोनों पार्टियों के बीच बातचीत हुई थी। लेकिन कांग्रेस ने एकतरफा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। अखिलेश यादव ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का नाम लेते हुए कहा था कि उन्होंने बातचीत की है। 6 सीटें देने की बात हुई थी लेकिन अंत में एक भी सीट नहीं दी गई।
कांग्रेस की दूसरी लिस्ट के बारे में शुक्रवार को कमलनाथ ने पत्रकारों से कहा, ‘आगामी विधानसभा चुनाव पर मध्य प्रदेश के पूर्व CMऔर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा, ‘माहौल बहुत अच्छा है। लोग हमें फोन करके बता रहे हैं कि लोगों में उत्साह है। हम उम्मीद से बेहतर नंबरों से जीतेंगे।’ इस बीच जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव से कांग्रेस के विश्वासघात के आरोपों के बारे में पूछा गया तो कमलनाथ ने कहा, ‘अरे भाई, छोड़ो अखिलेश, अखिलेश!


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस