भारत को आज तीन पदक और मिले, भारत के पास कुल 56 पदक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत को आज तीन पदक और मिले, भारत के पास कुल 56 पदक

-टेबल टेनिस में महिला टीम को कांस्य;

हांगझोऊ/शिव कुमार यादव/- हांगझोऊ में एशियाई खेलों का आज नौवां दिन है। इस प्रतियोगिता में अभी तक भारत 56 पदक जीतकर अंक तालिका में चौथे स्थान पर बना हुआ है। यदि भारत को तीसरे स्थान पर आना है तो दक्षिण कोरिया को उसे कड़ी टक्कर देनी होगी। आज नौवें दिन भारत ने टेबल टेनिस, एथलेटिक्स व स्केटिंग में पदक जीते है।

बांग्लादेश की भारत पर शानदार जीत
भारत ने बांग्लादेश को 12-0 के विशाल अंतर से हराया है और एशियाई खेलों में एक और शानदार जीत हासिल की है। भारतीय टीम सबसे बेहतर रैंकिंग वाली टीम है। ऐसे में टीम इंडिया को इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक से कम कुछ भी मंजूर नहीं होगा।

टेबल टेनिस में भारत की हार
टेबल टेनिस में भारतीय महिला टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। अहकिया मुखर्जी और सुतीर्था की जोड़ी को दक्षिण कोरिया की पाक और चार ने करीबी मुकाबले में 4-3 के अंतर से हराया। इस हार के साथ ही भारतीय जोड़ी को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा है।

विद्या ने की पीटी उषा की बराबरी
महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में विद्या रामराज ने पीटी उषा के राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। 1984 में पीटी उषा ने 55.42 सेकेंड में यह दौड़ पूरी की थी। अब विद्या ने भी यह कर दिखाया है। इससे पहले विद्या का बेस्ट रिकॉर्ड 55.43 सेकेंड था। वह हीट 1 से बहरीन की अमीनत ओए जमाल के साथ सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।

पुरुष स्केटिंग टीम ने जीता कांस्य
स्पीड स्केटिंग में ही भारत को आज का दूसरा पदक मिला है। भारत के आर्यनपाल घुमन, आनंदकुमार वेलकुमार, सिद्धांत कांबले, विक्रम इंगले 4ः10.128 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे और कांस्य पदक जीता। चीनी ताइपे ने स्वर्ण, दक्षिण कोरिया ने रजत पदक जीता।

महिला स्केटिंग टीम ने जीता कांस्य
भारत को दिन का पहला पदक स्केटिंग में मिला है। संजना भटुला, कार्तिका जगदीश्वरन, हीरल साधु और आरती कस्तूरी ने महिलाओं की स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर में कांस्य पदक जीता। उन्होंने अपने रेस 4ः34ः861 मिनट में पूरी की।

पदक तालिका में भारत की स्थिति
पदक तालिका में भारत चौथे स्थान पर है। पांचवें स्थान पर मौजूद उजबेकिस्तान से भारत ने अच्छी बढ़त बना ली है, लेकिन तीसरे स्थान पर मौजूद जापान या दूसरे स्थान पर मौजूद दक्षिण कोरिया को पीछे करना भारत के लिए बेहद मुश्किल होगा।
भारत के पास कितने पदक
स्वर्णः 13
रजतः 21
कांस्यः 22
कुलः 56

आज तीन पदक मिले, टेबल टेनिस में महिला टीम को कांस्य; भारत के पास कुल 56 पदक
एशियाई खेलों में आज नौवां दिन है। इस प्रतियोगिता में भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच और आठवें दिन 15 पदक मिले। आज भारत को टेबल टेनिस, एथलेटिक्स और स्केटिंग में 3 पदक मिले हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox