जाने आसमान की बिजली में कितने वोल्ट का होता है करंट जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जाने आसमान की बिजली में कितने वोल्ट का होता है करंट जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ / नई दिल्ली/ मानसी शर्मा –  प्राकृतिक बिजली या आकाशीय बिजली इतनी शक्तिशाली होती है कि यह जिस व्यक्ति पर गिरती है उसे पलक झपकने का मौका तक नहीं मिलता। जिस पेड़ पर गिरती है वह सूख जाता है। ऐसे में आपने क्या कभी सोचा है कि आकाशीय बिजली कितने वोल्ट की होती है। कितना करंट होता है कि इंसान के ऊपर गिरते ही उसकी मौत हो जाती है। बारिश में भी पेड़ जल जाते हैं।

इतना होता है करंट

मौसम विशेषज्ञों के एक अनुमान के मुताबिक आकाशीय बिजली में 10 करोड़ वोल्ट के साथ 10 हजार एम्पियर का करंट हो सकता है। इस तरह आप आसानी से आकाशीय बिजली की क्रूरता का अंदाजा लगा सकते हैं कि ये कैसे किसी को चंद मिली सेकेंड्स में मौत के घाट उतार देती है। बता दें कि वहीं घरों में जो बिजली आती है जिससे कूलर, बल्ब, पंखें व लाइट चलते हैं, उसमें 120 वोल्ट और 15 एम्पियर की बिजली होती है।

इतनी लंबी होती आकाशीय बिजली की

आकाश से गिरने वाली बिजली की लंबाई जान कर भी आप हैरान हो जाएंगे। छतीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा किए गए एक अध्ययन के मुताबिक आकाशीय बिजली की लंबाई 4 से 5 किलोमीटर की होती है। और दोपहर के समय आमतौर पर आकाशीय बिजली गिरने के ज्यादा चांस होते हैं या यूं कहें कि इस समय ही सबसे ज्यादा आकाशीय बिजली गिरती हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox