पूर्व विधायक भरत सिंह के नाम पर जाना जाएगा सैनिक एंक्लेव पार्ट-3 का बड़ा पार्क

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पूर्व विधायक भरत सिंह के नाम पर जाना जाएगा सैनिक एंक्लेव पार्ट-3 का बड़ा पार्क

-सैनिक एंक्लेव पार्ट-3 के लोगों ने पूर्व विधायक भरत सिंह के नाम पर पार्क का नामाकरण करने की रखी मांग

नजफगढ़ / अनुज मिश्रा / – राजधानी दिल्ली की नजफगढ़ विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सैनिक एनक्लेव पार्ट-3 का बड़ा पार्क अब नजफगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक स्वर्गीय भारत सिंह के नाम से जाना जाएगा। सैनिक एंक्लेव पार्ट-3 के निवासियों ने दिचाउं कलां वार्ड की पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान को इस बाबत ज्ञापन सौंपते हुए अपनी मांग रखी। लोगों ने भरत सिंह को नजफगढ़ का विकास पुरूष बताते हुए कहा कि नजफगढ़ की कालोनियों में हुए विकास सिर्फ भरत सिंह की देन है।
दरअसल कुछ समय पूर्व सैनिक एंक्लेव पार्ट-3 के निवासियों की समस्याओं पर बात करने के लिए पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान कालोनी में पंहुची थी। तभी कालोनी वासियों ने इस पार्क के सौदर्यकरण की मांग रखी थी। साथ ही लोगों ने इस पार्क का नाम भरतसिंह पार्क रखने की भी मांग कर डाली। लोगों का कहना है इस पार्क को भरत सिंह ने डीडीए से लेकर एमसीडी को सौंपा था और इसका सौंदर्यकरण भी कराया था। लेकिन अब यह पार्क काफी बदहाल हो चुका है जिसे देखते हुए पार्षद महोदया ने इसके सौंदर्यकरण का आश्वासन दिया है। लोगों ने पार्षद महोदया से मांग की कि अगर इस पार्क का नाम भरतसिंह जी के नाम पर होना चाहिए ताकि कालोनी में लगातार विकास कार्य जारी रहें।
              इस संबंध में जब पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान से बात की गई तो उन्होने बताया कि जहां तक पार्क के सौदर्यकरण का सवाल है तो वो मै करा दूंगी लेकिन नामकरण के लिए पहले टेक्निकल और लीगल टीम से बात करने के उपरांत ही पता चल पाएगा कि क्या पार्क का नामांकरण किया जा सकता है या नहीं। वह अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेंगी कि इस पार्क का नाम भरत सिंह पार्क हो। साथ ही साथ एमसीडी में भी इस फाइल को लगाने का जल्द से जल्द प्रयास किया जायेगा। अब देखना यह है कि कालोनीवासियों व पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान का यह प्रयास कब तक सफल होता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox