वेडिंग update: दुल्हन परिणीति चोपड़ा का घर हुआ रोशन तो दिल्ली में राघव चड्ढा का सजा बंगला   

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

वेडिंग update: दुल्हन परिणीति चोपड़ा का घर हुआ रोशन तो दिल्ली में राघव चड्ढा का सजा बंगला   

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ नई दिल्ली / मानसी शर्मा –  परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 24 सितंबर को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और उनकी शादी की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। एक्ट्रेस और आप नेता की शादी तमाम फंक्शन के साथ पूरी तरह से एक बिग फैट वेडिंग होगी। उदयपुर में उनकी कपल की ग्रैंड शादी से पहले कुछ फंक्शन दिल्ली में भी होने है। ऐसे मे दिल्ली में परिणीति और राघव के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। इसी के साथ परिणीति के घर की झलक सामने आई है जिसे दुल्हन की तरह सजा दिया गया है।

दुल्हन की तरह सजा परिणीति का घर

सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें परिणीति का घर पूरी तरह लाइट्स से सजा हुआ नजर आ रहा है। बता दें कि परिणीति और राघव की 13 मई को दिल्ली में रोका सेरेमनी हुई थी, जिसमें उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।

राघव का घर भी लाइट्स से हुआ रौशन

वहीं दिल्ली में भी दूल्हे मियां राघव का घर शादी के लिए पूरी तरह सज गया है। हालांकि कपल की शादी उदयपुर में होगी। 23 और 24 सितंबर को राघव और परिणीति की शादी के सभी फंक्शन होटल लीला पैलेस में हैं। हालांकि मेहंदी सेरेमनी की रस्म दिल्ली में होगी। जिसकी जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही हैं।

परिणीति और राघव की शादी में कब और क्या-क्या फंक्शन होंगे

रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति और राघव का चूड़ा समारोह 23 सितंबर को सुबह 10 बजे शुरू होगा और उसके बाद दोपहर को वेलकम लंच होगा। परिवार शाम को ‘लेट्स पार्टी लाइक 90s’ थीम पर एक ग्रैंड पार्टी में शामिल होंगे। ये फंक्शन ताज लेक पैलेस में होंगे। 24 सितंबर को परिणीति और राघव द लीला पैलेस में शादी के बंधन में बंधेगे जहां शादी की रस्मों के बाद एक रिसेप्शन भी होगा। परिणीति ने असेरेमनी के लिए मनीष मल्होत्रा का आउटफिट चुना है और उनका मनीष के घर बार-बार आना-जाना इस बात को पुख्ता करता है कि वह मनीष मल्होत्रा के आउटफिट में ब्राइड बनेंगी। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox