AC पर भारी पड़ रहा 6 हजार वाला डिवाइस, उमस को सोख लेता है मिनटों में और कमरा करता है बर्फ जैसा ठंडा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

AC पर भारी पड़ रहा 6 हजार वाला डिवाइस, उमस को सोख लेता है मिनटों में और कमरा करता है बर्फ जैसा ठंडा

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज / नई दिल्ली / मानसी शर्मा –  जुलाई लगते ही बारिश के बाद उमस भरी गर्मी की शुरुआत होती है जो न तो कूलर से और न ही पंखे से दूर होती है। ऐसे में आपको एसी चलाना पड़ता है लेकिन एसी की कीमत भी काफी ज्यादा है और इसे लगातार इस्तेमाल करना भी काफी महंगा साबित होता है ऐसे में जिन लोगों के पास एसी नहीं है उनके लिए मार्केट में एक नया प्रोडक्ट आया है जो उमस भरी गर्मी को आपके कमरे से खींच कर बाहर निकाल देगा और फिर आपके कमरे में लगा हुआ पंखा भी दमदार कूलिंग करने लगेगा। अगर आप इस उपकरण के बारे में नहीं जानते हैं तो आज हम आपके लिए इसकी जानकारी लेकर आए हैं जिससे आप इस उमस भरी गर्मी से निपट सके।

डी-ह्यूमिडिफायर

वह उपकरण, जिसकी हम चर्चा कर रहे हैं वो वाटर प्यूरीफायर (आरओ) के समान दिखता है, जिसे डी-ह्यूमिडिफायर कहा जाता है। इसका उपयोग नमी को खत्म करने के लिए किया जाता है, जैसा कि इसका नाम संकेत करता है। यह उपकरण कूलर और पंखों के साथ काम करके आपके कमरे को ठंडा कर देता है और बिना एयर कंडीशनर का इस्तेमाल किए हुए ही आप बड़ी ही आसानी से इस चिपचिपी गर्मी से निपट सकते हैं।

डी-ह्यूमिडिटी फायर बाजार में व्यापक रूप से उपलब्ध है और इसकी कीमत काफी किफायती है, ताकि आप अपने कमरे के आकार और आवश्यकताओं के अनुसार इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीद सकें। इसकी कीमत बाजार में 6,000 रुपये से शुरू हो जाती है जबकि एक एसी तकरीबन 30,000 रुपये की कीमत में ही उपलब्ध होता है।

कैसे करता है काम

डी-ह्यूमिडिफायर कई मायनों में एक एसी की तरह ही होता है क्योंकि ये कमरे में मौजूद नमी को पूरी तरह से सोख लेता है जिससे कूलर-पंखे की हवा भी अपना काम करने लगती है जो कि, ज्यादा नमी होने पर काम नहीं करती है। इसके बाद ये नमी डी-ह्यूमिडिफायर में ही आकर जमा हो जाती है। बारिश के बाद शुरू होने वाली उमस वाली गर्मी में ये दमदार तरीके से काम करता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox