भगतसिंह मैत्री संस्था ने दिल्ली में शुरू की शहीदों को जानो प्रतियोगिता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भगतसिंह मैत्री संस्था ने दिल्ली में शुरू की शहीदों को जानो प्रतियोगिता

-पश्चिमी दिल्ली के दिचाऊं कलां गांव के सरकारी स्कूल में किया गया शहीदों को जानो प्रतियोगिता का आयोजन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/– हरियाणा के बहादुरगढ़ के बाद भगतसिंह मैत्री संस्था ने बहादुरगढ़ से सटे पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ जोन में स्थित दिचाऊ कला गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शहीदों को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें 220 बच्चों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को भगत सिंह मैत्री संस्था की ओर से प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।

प्रतियोगिता स्कूल प्राचार्य अमित दलाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में भगत सिंह मैत्री संस्था के अध्यक्ष प्रदीप यादव, संरक्षक सत्येंद्र दहिया एवं वीरेंद्र वत्स तथा युवा सदस्य संजीव कुमार ने शिरकत की। उल्लेखनीय है कि भगत सिंह मैत्री संस्था समय-समय पर शहीदों के लिए कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। इसी कड़ी में संस्था ने अब दिल्ली में स्कूलों में शहीदों को जानो प्रतियोगिता आयोजित करने की शुरूआत कर दी है जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अपने शहीदों को याद रखने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि बच्चों के अंदर देश प्रेम की भावना बनी रहे तथा बच्चे उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़े।
              इस संबंध में स्कूल प्राचार्य अमित दलाल ने कहा कि भगत सिंह मैत्री संस्था द्वारा उनके स्कूल में इस प्रतियोगिता को कराये जाने से वह बहुत ही प्रसन्न है। भगतसिंह मैत्री संस्था का दिल से आभार व्यक्त करते है। उन्होने कहा कि संस्था ने जिस उद्देश्य को आगे रखकर काम किया वह बहुत ही नेक है। हम सब मिलकर संस्था के इस उद्देश्य को परिपूर्ण करने में अपना पूरा सहयोग करेंगे। प्रतियोगिता में विजेता टीमों के बच्चों को संस्था की तरफ से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष प्रदीप यादव ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए स्कूल प्रिंसिपल अमित दलाल व सुनील शास्त्री के साथ समस्त स्कूल स्टाफ का बहुत बहुत धन्यवाद किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox