“विश्व रक्तदान दिवस” पर विशेष कविता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

“विश्व रक्तदान दिवस” पर विशेष कविता

विश्व रक्तदान दिवस पर हम करते कृतसंकल्पित होकर यह प्रण।
निःस्वार्थ महादान कर जीताएंगे किसी को जीवन का रण।।

रक्तदान से बनाएँ किसी का जीवन आसान।
आपका दान सिद्ध हो सकता किसी के लिए वरदान।।

रक्त की आवश्यकता है अत्यंत महत्वपूर्ण।
इसकी कमी से रह जाता उत्तम स्वास्थ्य अपूर्ण।।

किसी जरूरतमन्द के स्वास्थ्य में आ सकता है सुधार।
समय गँवाकर हमें नहीं करते रहना विचार।।

दस मिनट में 450 एमएल रक्तदान बचा सकता किसी की जान।
फिर असहायों के हित की दिशा में क्यों न करें योगदान।।

रक्तदान के पुनीत कार्य में लेंगे सक्रिय सहभागिता।
भावी पीढ़ी में भी जगानी होगी इस दिशा में जागरूकता।।

रक्त की बूंदों से सँवार सकते आप मानव जीवन।
मृत्यु के मुख से मिल सकता किसी को संजीवन।।

रक्तदान से नहीं आती कोई कमजोरी।
स्वस्थ देश के निर्माण में है यह कदम जरूरी।।

रक्त बनाने का नहीं है कोई अतिरिक्त विकल्प।
14 जून के दिन हम लेते रक्तदान का दृढ़ संकल्प।।

मानवता के हित में करना होगा हमें रक्तदान।
डॉ. रीना करती विश्व रक्तदान दिवस पर महादान का आह्वान।।

डॉ. रीना रवि मालपानी (कवयित्री एवं लेखिका)

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox