
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- डब्ल्यूएफआई के चीफ बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों पर बड़ी कार्रवाई होने जा रही है। दिल्ली पुलिस का विशेष जांच दल यानी एसआईटी अगले हफ्ते तक कोर्ट को जांच रिपोर्ट सौंप सकता है। जिससे उनकी मुश्किले बढ़ सकती हैं। क्योंकि अभी पहलवान सरकार के साथ हुई बैठकों में भी डब्ल्यूएफआई चीफ के खिलाफ कार्यवाही की मांग लगातार कर रहे हैं।

अधिकारियों ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली पुलिस की एसआईटी टीम डब्ल्यूएफआई चीफ के खिलाफ दो मामलों की जांच रिपोर्ट कोर्ट को सौंपेगी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि अब तक हुई जांच के दौरान एसआईटी टीम ने 180 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की है।
जानकारी के लिए बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ देश के टॉप पहलवान विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया प्रदर्शन कर रहे हैं। लगातार गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। सिंह पर नाबालिग समेत सात महिला पहलवानों से कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप लगे हैं।





More Stories
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,
दहेज संबंधी मामले में सुनवाई से बच रहे एक घोषित अपराधी गिरफ्तार
बुराड़ी में अत्याधुनिक स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र का उद्घाटन
Asian Games : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता सोना, भारत के खाते में तीसरा गोल्ड
दिल्ली में 1800 लोगों को मकान खाली करने का आदेश, आली गांव में 8.48 एकड़ जमीन से हटेगा अवैध कब्जा