आईपी यूनिवर्सिटी कैंपस के उद्घाटन में केजरीवाल के भाषण के दौरान मचा हुड़दंग, लगे मोदी-मोदी के नारे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आईपी यूनिवर्सिटी कैंपस के उद्घाटन में केजरीवाल के भाषण के दौरान मचा हुड़दंग, लगे मोदी-मोदी के नारे

-ईस्ट दिल्ली आईपी यूनिवर्सिटी कैंपस का उपराज्यपाल वी के सक्सेना व सीएम केजरीवाल ने किया उद्घाटन,

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- ईस्ट दिल्ली में गुरु गोबिन्द सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के शानदार कैम्पस के उद्घाटन अवसर के दौरान समारोह में मौजूद कुछ लोगों ने सीएम केजरीवाल के भाषण के दौरान न केवल हुड़दंग मचाया बल्कि मोदी मोदी के नारे भी लगाए जिसकारण कुछ समय के लिए सीएम केजरीवाल के लिए स्थिति असहज हो गई।

                पूर्वी दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने एक साथ मिलकर गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी कैंपस का उद्घाटन किया है। द्वारका के बाद ये दूसरा दिल्ली में कैंपस है। उद्घाटन के बाद समारोह में मौजूद कुछ लोगों ने हुड़दंग मचाया और मोदी मोदी के नारे भी लगाए। सीएम केजरीवाल अपने संबोधन के दौरान रुक गए और अपील करते हुए कहा कि बाद में नारे लगा लेना।

                ईस्ट दिल्ली में गुरू गोबिन्द सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के इस शानदार कैम्पस की शुरुआत हो गई है। आम आदमी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए इस घटना की निंदा की और कहा कि ये बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने हुड़दंग मचाया है। सीएम ने जवाब देते हुए कहा कि अगर ऐसे नारे लगाने से शिक्षा व्यवस्था अच्छी हो जाती तो 70 साल में हो गई होती।
 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox