अगले हफ्ते भारत आएंगे अमेरिकी रक्षा मंत्री

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अगले हफ्ते भारत आएंगे अमेरिकी रक्षा मंत्री

-जापान समेत इन देशों का दौरा करेंगे ऑस्टिन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- जनवरी 2021 में कार्यभार संभालने के बाद से अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड जे ऑस्टिन दूसरी बार भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। अपनी भारत यात्रा के दौरान ऑस्टिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य नेताओं से मिल सकते हैं। सूत्रों की मानें तो संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत अपने रिश्तों को और मजबूत करना चाहते हैं। ऑस्टिन भी अमेरिका-भारत रक्षा साझेदारी का आधुनिकीकरण जारी रखने के लिए काम कर रहे हैं। इसके साथ ही वह जापान, सिंगापुर और फ्रांस का भी दौरा करेंगे।

                 रक्षा विभाग में भारत-प्रशांत सुरक्षा मामलों के सहायक सचिव एली रैटनर ने गुरुवार को बताया कि द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर चर्चा करने के लिए अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन जून की शुरुआत में भारत का दौरा करेंगे। उन्होंने बताया कि भारत और अमेरिका अब पहले से कहीं अधिक रणनीतिक रूप से जुड़े हुए हैं। शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व से स्पष्ट निर्देश है कि भारत के साथ रक्षा संबंधों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
               उन्होंने 22 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा के दौरान प्रमुख घोषणाओं के भी संकेत दिए। उन्होंने भारत की स्वदेशी क्षमताओं को मजबूत करने के लिए रक्षा प्रणालियों का साथ मिलकर उत्पादन करने और विकसित करने के लिए अमेरिका के स्पष्ट समर्थन का भी भरोसा जताया। जनवरी 2021 में कार्यभार संभालने के बाद से यह ऑस्टिन की भारत की दूसरी यात्रा होगी। इसी तरह यह उनकी इंडो-पैसिफिक की सातवीं यात्रा होगी। ऑस्टिन टोक्यो और फिर सिंगापुर की यात्रा करेंगे। वे 4 जून को नई दिल्ली जाने से पहले शांग्रीला संवाद को संबोधित करेंगे। ऑस्टिन इस साल भारत आने वाले चौथे अमेरिकी कैबिनेट स्तर के सचिव होंगे। इससे पहले विदेश मंत्री एंटनी जे ब्लिंकन, वित्त मंत्री जेनेट येलेन और वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो ने फरवरी और मार्च में भारत का दौरा किया था।

पीएम मोदी भी जाएंगे अमेरिका
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून में अमेरिका की यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान 22 जून को पीएम मोदी के लिए एक राजकीय रात्रिभोज रखा गया है। व्हाइट हाउस के अनुसार, अमेरिका में बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलना चाहते हैं। इसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को बड़ी संख्या में अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox