मेयर ने एमसीडी पार्किंग टेंडर में माफिया की संलिप्तता के जांच के दिये आदेश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मेयर ने एमसीडी पार्किंग टेंडर में माफिया की संलिप्तता के जांच के दिये आदेश

-पार्किंग माफिया पर अंकुश लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया को रोका गया- मेयर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली नगर निगम में पार्किंग ठेके में माफियाओं के शामिल होने का पर्दाफाश होने के बाद महापौर शैली ओबरॉय ने नई पार्किंग की टेंडर प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। मेयर ने पार्किंग की टेंडर (निविदा) प्रक्रिया को अस्थायी तौर पर रोकने के आदेश मंगलवार शाम को दिए हैं। पार्किंग ठेके में माफियाओं की संलिप्तता व निगम को हो रही राजस्व की हानि सामने आने के बाद यह फैसला लिया गया है।

                  मेयर ओबरॉय ने सिविक सेंटर में डिप्टी मेयर अले मोहम्मद इकबाल के साथ एमसीडी के सभी विभागों के विभागाध्याक्षों के साथ बैठक की। मेयर ने विज्ञापन और लाभकारी परियोजना सेल और उससे प्राप्त हुए राजस्व के बारे में चर्चा की। वरिष्ठ अधिकारी ने इस दौरान पार्किंग की नई निविदा प्रक्रिया से अवगत कराया। इसके बाद शैली ओबरॉय ने पार्किंग की निविदा प्रक्रिया मामले में कहा कि प्रत्येक आवेदन की पात्रता जांच के बाद ही एलओआई जारी किए जाएंगे।

                 बैठक में महापौर ने विभिन्न क्षेत्रों से स्ट्रे डॉग बाइटिंग की काफी शिकायतें मिल रही है और इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की आवश्यकता पर जोर दिया। अधिकारी ने महापौर को बताया कि यदि वर्ष भर 70 प्रतिशत आवारा कुत्तों का बंध्याकरण किया जाता है तो निश्चित रूप से आगामी वर्षों में कुत्तों की संख्या का नियंत्रित किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि आवारा पशुओं की माइक्रोचिपिंग करने की योजना है, जिससे पशुओं का रिकॉर्ड रखना आसान हो जायेगा। इसके अतिरिक्त अधिकारियों ने बताया कि निगम बोध घाट, बाग दिवार और चांदनी चौक के पास कार पार्किंग का कार्य लगभग पूरा है और लगभग 2 महिनों में इस ऑपरेशनल कर दिया जायेगा। इसके अलावा करोल बाग में भी पीपीपी मोड पर कार पार्किंग बनाने की योजना है। बैठक के शिक्षा विभाग ने कहा कि  प्रत्येक जोन  में 5 नये विद्यालय बनाने की योजना है और इस पर कार्य किया जा रहा है।

हिन्दूराव मेडिकल कालजे में बढेंगी सीटें
निगम अस्पताल प्रशासन के विभागाध्यक्ष ने महापौर का बताया कि आने वाला समय चुनौतियों से भरा है क्योंकि कोविड के साथ डेंगू, मलेरिया और चिकुनगुनिया के मामले बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों में दवाइयों का स्टॉक मेंटेन्ड है। उन्होंने बताया कि हिन्दूराव अस्तपताल के मेडिकल कॉलेज उत्तरी दिल्ली नगर निगम मेडिकल कॉलेज की सीट 60 से बढ़ाकर 140 करने भी महत्वपूर्ण योजना है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox