बढ़ सकती हैं मनीष सिसोदिया की मुश्किलें, सीबीआई ने चार्जशीट में पहली बार जोड़ा नाम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बढ़ सकती हैं मनीष सिसोदिया की मुश्किलें, सीबीआई ने चार्जशीट में पहली बार जोड़ा नाम

-फिलहाल एक मई तक न्यायिक हिरासत में हैं सिसोदिया

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली के आबकारी नीति केस में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस मामले में वो पहले से ही तिहाड़ जेल में हैं और अब पहली बार सीबीआई की चार्जशीट में मनीष सिसोदिया का नाम शामिल किया गया है। फिलहाल सिसोदिया एक मई तक न्यायिक हिरासत में हैं। उन्हें 26 फरवरी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। वह करीब दो महीने से तिहाड़ जेल में बंद हैं।

सीबीआई की चार्जशीट में चार लोगों को बनाया गया आरोपी
सीबीआई ने मंगलवार को रॉउज एवन्यू कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है। इसमें मनीष सिसोदिया, बुच्ची बाबू, अर्जुन पांडेय और अमनदीप ढल को आरोपी बनाया गया है।

केजरीवाल से भी हो चुकी है पूछताछ
दिल्ली के मुख्यमंत्री से भी कथित शराब घोटाले में पूछताछ हो चुकी है। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 17 अप्रैल को अरविंद केजरीवाल से आबकारी नीति मामले में 10 घंटे पूछताछ की थी। इस दौरान उनसे 55 सवाल पूछे गए थे। सीबीआई मुख्यालय से बाहर आने पर केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा था कि वो हमें खत्म करना चाहते हैं।

ईडी का दावा- शराब घोटाले से 290 करोड़ से अधिक आपराधिक आय अर्जित की गई
ईडी के मुताबिक शराब घोटाले में 290 करोड़ से अधिक आपराधिक आय अर्जित की गई। ईडी ने दावा किया कि शराब कार्टेल के ‘साउथ ग्रुप’ से रिश्वत के रूप में 100 करोड़ रुपये मिले थे और मामले में एक आरोपी कंपनी इंडोस्पिरिट्स ने 192.8 करोड़ रुपये का लाभ कमाया, जो आपराधिक आय का हिस्सा था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox