दिल्ली सरकार और एमसीडी स्कूलों में पहली बार संयुक्त मेगा पीटीएम की चर्चा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली सरकार और एमसीडी स्कूलों में पहली बार संयुक्त मेगा पीटीएम की चर्चा

-सरकार ने की अभिभावकों से पीटीएम में शामिल होने की अपील, टीचर्स ने जताई नाराजगी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली में पहली बार दिल्ली सरकार और एमसीडी के स्कूलों में एक साथ संयुक्त मेगा पीटीएम का आयोजन किया जाएगा जिसकी चर्चा अब शिक्षकों व अभिभावकों में आम हो गई है। तीसरी से आठवीं तक के बच्चों के लिए 30 अप्रैल को इसे आयोजित किया जा रहा है। दिल्ली सरकार ने अभिभावकों से इस पीटीएम में शामिल होने की अपील की है। जिससे वे अपने बच्चों की पढ़ाई के विषय में जानने के साथ-साथ स्कूल की बेहतरी के लिए भी सुझाव दें। वहीं दूसरी तरफ रविवार के दिन पीटीएम आयोजित करने पर टीचर्स ने आपत्ति जताई है।

शिक्षा मंत्री आतिशी बोली- एक नया बदलाव होगा
दिल्ली सचिवालय में शिक्षा मंत्री आतिशी और मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि सभी अभिभावक मेगा पीटीएम में जरूर शामिल हों। अपने बच्चों की पढ़ाई के विषय में जानने के साथ-साथ स्कूल की बेहतरी के लिए भी सुझाव दें। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के लिए शिक्षा हमेशा सबसे बड़ी प्राथमिकता रही है। हमने इसके लिए शिक्षा का बजट और संसाधनों को बढ़ाया है। इसके अलावा अभिभावकों को स्कूलों से जोड़ने का काम भी किया है। इससे शिक्षा प्रणाली में बल्कि बच्चों की पढ़ाई में बहुत सकारात्मक बदलाव देखने को मिले। अब बदलाव की इस प्रक्रिया को हम एमसीडी के स्कूलों में भी शुरू करने जा रहे हैं।

एमसीडी मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने कहा- पहली बार हो रहा मेगा पीटीएम का आयोजन
दिल्ली सरकार का ये मानना है कि अगर हमें बच्चों को अच्छी शिक्षा देनी है तो हमें अभिभावकों को शिक्षा की प्रक्रिया में भागीदार बनाना होगा। एमसीडी मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने कहा कि एससीईआरटी की रिपोर्ट के अनुसार, मेगा पीटीएम के बाद से दिल्ली सरकार के स्कूलों में पेरेंट्स की भागीदारी 97 फीसदी बढ़ी थी। उसी रिपोर्ट को देखते हुए हमने फैसला लिया कि एमसीडी और दिल्ली सरकार के स्कूलों में संयुक्त मेगा पीटीएम का आयोजन होगा।

मेगा पीटीएम रविवार को होने से नाराज हैं टीचर्स
इस मेगा पीटीएम से स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई में अभिभावकों की भागीदारी बढ़ेगी। इसके साथ ही अभिभावकों और शिक्षकों के बीच जो गैप था। वो कम होगा। मेगा पीटीएम के माध्यम से हमारे शिक्षक अभिभावकों को बताएंगे कि कैसे स्कूल के बाद घर में वे बच्चों के लिए पढ़ने-लिखने का बेहतर माहौल तैयार कर सकते हैं। पीटीएम के माध्यम से अभिभावक स्कूल के बेहतरी के विषय में अपने सुझाव भी दे सकेंगे। दूसरी तरफ  शिक्षक 30 अप्रैल यानी रविवार को पीटीएम आयोजित करने पर आपत्ति जता रहे हैं। दरअसल, इससे पहले 28 अप्रैल को पीटीएम आयोजित करने का फैसला किया गया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox