विवाद में फंसी आप की मुफ्त बिजली योजना, रूक सकती है सब्सिडी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

विवाद में फंसी आप की मुफ्त बिजली योजना, रूक सकती है सब्सिडी

-उर्जा मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एलजी द्वारा सब्सिडी फाइल रोकने की दी जानकारी -एलजी कार्यालय ने कुछ बिंदुओं पर जताई आपत्ति, जल्द दूर करने के दिये निर्देश

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली की ऊर्जा मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उपराज्यपाल पर बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी से जुड़ी फाइल अपने पास रखने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही आतिशी ने दावा किया है कि एलजी के इस तरह से फाइल रोकने के चलते कल से लोगों को मुफ्त बिजली नहीं मिलेगी। वहीं एलजी कार्यालय ने जवाब देते हुए कहा कि एलजी ने फाइल में कुछ बिंदुओं पर आपत्ति जताई है और सरकार से इन्हे जल्द दूर करने के निर्देश दिये हैं।
                आतिशी ने कहा, 46 लाख परिवारों, किसानों, वकीलों और 1984 दंगा पीड़ितों को कल से फ्री बिजली मिलनी बंद हो जाएगी। दिल्ली सरकार की बिजली सब्सिडी की फाइल एलजी लेकर बैठ गए हैं। टाटा, बीएसईएस ने चिट्ठी लिखी है कि उनके पास सब्सिडी की सूचना नहीं आई तो वो बिलिंग शुरू करेंगे।
                आतिशी का दावा है कि मैंने कल एलजी साहब के दफ्तर में मैसेज छोड़ा कि केवल 5 मिनट का समय चाहिए लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मीडिया के माध्यम से एलजी साहब से अनुरोध है कि फाइल पास कर दें, नहीं तो सोमवार से आने वाले बिजली बिल में सब्सिडी नहीं होगी। 46 लाख परिवारों को मिल रही बिजली सब्सिडी का मुद्दा है।
                इस पर एलजी दफ्तर की तरफ से जवाब है कि उनकी कुछ बिंदुओं पर आपत्ति है उसे दुरुस्त करें। इसके साथ ही एलजी ने आप सरकार पर बिजली कंपनियों का ऑडिट न कराने का भी आरोप लगाया है।
 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox