नशे के कारोबार को लेकर कमला पार्क निवासियों ने किया नजफगढ़ थाने का घेराव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नशे के कारोबार को लेकर कमला पार्क निवासियों ने किया नजफगढ़ थाने का घेराव

-लोगों ने मैडिकल स्टोरों पर लगाया नशे के इंजेक्शन बेचने का आरोप, पुलिस की कार्यशैली पर उठाये सवाल

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/सुनील बाल्यान/- नजफगढ़ के कमला पार्क में नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग को लेकर लोगों ने शनिवार को नजफगढ़ थाने का घेराव कर पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। लोगो ने कमला पार्क में दवाई व जूते की दूकान की आड़ में चल रहे नशे के कारोबार को बंद करने की मांग की है और साथ ही पुलिस से नशा कारोबारियों को गिरफ्तार करने की भी मांग की है।


                   कमला पार्क के लोगों का आरोप है कि पुलिस की ढिलाई के वजह से यहाँ नशे का कारोबार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। नजफगढ़ थाने के गेट के सामने जब लोग प्रदर्शन करने के बाद भी शांत नहीं हुए तो नजफगढ़ एसएचओ अजय कुमार प्रदर्शनकारियो से मिले और एक सप्ताह के भीतर नशा कारोबारियों के खिलाफ सख्त करवाई करने का भरोसा दिलाया। प्रदर्शन करते हुए कमला पार्क के लोगों ने बताया कि यहां पर एक परिवार द्वारा कई सालो से दवाई व जूते की दूकान की आड़ में जमकर नशे का कारोबार चलाया जा रहा है जिसके कारण कॉलोनी में चोरिया हो रही है और युवा नशे के आदि हो चुके हैं।
                   लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार इस बाबत नजफगढ़ थाने में शिकायत की है लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई ठोस करवाई नहीं की है। वही स्थानीय लोगो का आरोप है की इस नशे के कारोबार की वजह उनके बच्चे नशे के लत में पड़ने शुरू हो गए है और इस नशे की वजह से उनके कई बच्चो की मौत भी हो चुकी है। लोगो ने बताया की अगर वो नशा बेचने वालो के खिलाफ शिकायत करते है तो वे उनके साथ सरेराह मारपीट करते है। फिलहाल पुलिस ने लोगो को एक सप्ताह में नशा कारोबारियों के खिलाफ करवाई करने का भरोसा दिया है। वही निवासियों का कहना है की अगर पुलिस एक सप्ताह में नशा कारोबारियों के खिलाफ करवाई नहीं करती है तो मज़बूरन उन्हें डीसीपी कार्यालय द्वारका का घेराव करना पड़ेगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox