
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- नेहरू युवा केंद्र जिला दक्षिण-पश्चिम के तत्वाधान में 3 दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नेहरू युवा केंद्र के मंडलों के खिलाड़ियों के साथ-साथ जिला के दूसरे खेल संगठनों के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन 10, 11 और 12 फरवरी को कराया गया जिसमें कबड्डी, खो-खो, वालीबाल, बैडमिंटन व एथलेटिक्स खेलों का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के विभिन्न खेलों में 250 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के पहले दिन खो-खो व बैडमिंटन के मुकाबले कराये गये। प्रतियोगिता में लड़कों की 15 टीमें तथा लड़कियों की 8 टीमों ने भाग लिया। दूसरे दिन कबड्डी व वालीबाल के मुकाबले कराये गये। तीसरे दिन एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तहत 100 व 200 मीटर की दौड़ कराई गई। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे छावला वार्ड के पार्षद शशि यादव ने सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

इस प्रतियोगिता में जीबीएम पब्लिक स्कूल के पीटीआई रोहित सोलंकी के साथ-साथ हरगोविंद आर्य, प्रिंसी शर्मा, सुरेन्द्र बोकन, पंकज, विशाल, जो जो, हिमांशु, विकास, धीरज, अंकित, शक्ति, रोहित वर्मा, भूषण, साहिल, सनी डागर व धनपत ने अपना पूरा सहयोग दिया। सुरेन्द्र बोकन ने सभी अतिथियों व सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।





More Stories
22 अफसरों पर तत्काल गाज, अपर आयुक्त आबकारी मामले में शासन के हाथ क्यों बंधे?
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत