’जिंदा है लिट्टे प्रमुख प्रभाकरण’, तमिल नेता ने लिट्टे प्रमुख को लेकर किया दावा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

’जिंदा है लिट्टे प्रमुख प्रभाकरण’, तमिल नेता ने लिट्टे प्रमुख को लेकर किया दावा

-वर्ल्ड तमिल फेडरेशन के अध्यक्ष पाझा नेदुमारन ने कहा- जल्द आएगा सामने

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- लिब्रेशन टाइगर्स ऑफ तमिल इलम प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरण के बारे में तमिल नेता ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। वर्ल्ड तमिल फेडरेशन के अध्यक्ष पाझा नेदुमारन ने कहा है कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे तमिल राष्ट्रीय नेता प्रभाकरण जिंदा हैं और वह ठीक हैं। उन्होंने कहा, जल्द ही, सही समय आने पर प्रभाकरण दुनिया के सामने आएंगे।

                नेदुमारन ने कहा, मुझे उम्मीद है कि इस खबर से उन अटकलों पर विराम लगेगा, जो लिट्टे प्रमुख के बारे में फैलाई गई हैं। आगे कहा, आपको बता दें कि वह जल्द ही तमिल जाति की मुक्ति के लिए एक योजना की घोषणा करने वाले हैं। दुनिया के सभी तमिल लोगों को मिलकर उनका समर्थन करना चाहिए।

2009 में मौत के घाट उतारा गया था प्रभाकरण
21 मई 2009 को लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (एलटीटीई या लिट्टे) के संस्थापक वेलुपिल्लई प्रभाकरण को श्रीलंका की सेना ने मौत के घाट उतार दिया था। इसी के साथ श्रीलंका का जाफना क्षेत्र लिट्टे के आतंक से आजाद हो गया था। प्रभाकरण के मारे जाने के बाद लिट्टे ने हार मानते हुए अपनी बंदूकें शांत करने की घोषणा की थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox