दिल्ली शराब घोटाले में ईडी की बड़ी कार्यवाही, मनि लांड्रिंग को लेकर एक और गिरफ्तारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली शराब घोटाले में ईडी की बड़ी कार्यवाही, मनि लांड्रिंग को लेकर एक और गिरफ्तारी

-दिल्ली की आबकारी नीति में कथित ‘‘अनियमितताओं’’ से जुड़े धन शोधन के मामले में विज्ञापन के पेशे से जुड़े राजेश जोशी को किया गिरफ्तार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली की आबकारी नीति में कथित ‘‘अनियमितताओं’’ से जुड़े धन शोधन के मामले में विज्ञापन के पेशे से जुड़े राजेश जोशी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जोशी को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया।
                गोवा विधानसभा चुनाव में कथित तौर पर ‘‘रिश्वत’’ लेने-देने के संबंध में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मामले में दाखिल किए अपने दूसरे आरोपपत्र में दावा किया है कि दिल्ली की अब रद्द कर दी गई। आबकारी नीति में कथित रूप से ली गई 100 करोड़ रुपये की ‘‘रिश्वत’’ के एक हिस्से का इस्तेमाल 2022 के गोवा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के अभियान में किया गया।
               ईडी मामले में अभी तक जोशी सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और ईडी ने अपनी शिकायत में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सरकार के कई अन्य आबकारी अधिकारियों को आरोपी बनाया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox