सीलिंग के विरोध में सदर बाजार के व्यापारियों ने काले कपड़े पहन निकाली बाइक रैली

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सीलिंग के विरोध में सदर बाजार के व्यापारियों ने काले कपड़े पहन निकाली बाइक रैली

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- सदर बाजार में दुकानों की सीलिंग से व्यापारियों में जहां रोष है वहीं विरोध में आज बाईक रैली का निकली। मिठाई पुल से शुरू हुई बाइक रैली आजाद मार्केट, बहादुरगढ़ रोड, 12 टूटी चौक, सदर बाजार, कुतुब रोड चौक से धरना स्थल मिठाई पुल पहुंची।
                  इस दौरान व्यापारियों ने ब्लैक डे मनाया और काले कपड़े पहनकर व काला पट्टा पहनकर एमसीडी के खिलाफ नारेबाजी की। फेडरेशन ऑफ सदर बाज़ार ट्रेड्स एसोसिएशन के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा, अध्यक्ष राकेश यादव की अध्यक्षता में व्यापारी जुटे और अपनी बाइक, स्कूटी, कार से प्रदर्शन किया।
                  फेस्टा के कार्यवाहक अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव छाबड़ा, सुरेंद्र भारती, महासचिव रजिंदर शर्मा, सतपाल सिंह मंगा, कमल कुमार, उपाध्यक्ष दीपक मित्तल ने पीड़ित व्यापारियों सहित सैकड़ों व्यापारियों एकत्रित होकर सीलिंग की कार्रवाई बंद करो, एमसीडी हाय हाय जैसे नारे लगाकर बाइक रैली की शुरुआत की।
                व्यापारी बोले चुनाव से पहले सब कह रहे थे सीलिंग नहीं होगी अब कोई नेता इस पर बोल नहीं रहा। देश की सबसे बड़ी कमर्शियल मार्केट सदर बाजार में ही  सीलिंग की कार्रवाई शुरू हो गई जो दुखद है। अगर एमसीडी नहीं मानी तो अब चक्का जाम किया जाएगा।  

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox