ब्रिटेन ने रूस पर लगाए नए प्रतिबंध,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ब्रिटेन ने रूस पर लगाए नए प्रतिबंध,

-कहा- ’पुतिन पर आर्थिक दबाव तेज’करने के लिए रूस के संगठनों पर की कार्यवाही

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- यूनाइटेड किंगडम के विदेश सचिव जेम्स क्लेवरली ने बुधवार को रूसी सेना और क्रेमलिन अभिजात वर्ग के खिलाफ नए प्रतिबंधों की घोषणा की। यह घोषणा तब हुई जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की, ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक, किंग चार्ल्स के साथ बैठक करने और ब्रिटेन की संसद को संबोधित करने के लिए ब्रिटेन पहुंचे हैं।
               यूके फॉरेन, कॉमनवेल्थ एवं विकास कार्यालय ने एक बयान में घोषणा की कि ‘यूके के प्रतिबंध पैकेज में रूस को यूक्रेन पर हमले के लिए सैन्य उपकरण प्रदान करने वाली 6 संस्थाएं, 8 व्यक्ति और बेइमान वित्तीय नेटवर्क से जुड़ी एक यूनिट शामिल है जो क्रेमलिन अभिजात वर्ग के बीच धन और शक्ति बनाए रखने में मदद करती हैं।’
              बयान में यह भी कहा गया, ‘ये नए प्रतिबंध पुतिन पर आर्थिक दबाव को तेज करेंगे – यूक्रेन को जीतने में मदद करने के लिए उनकी युद्ध क्षमताओं को कमजोर करेंगे। हमने जिन संपत्तियों को फ्रीज किया उन तक रूस तब तक नहीं पहुंच पाएगा। जब तक कि वह यूक्रेन की क्षेत्रीय संप्रभुता और अखंडता के लिए खतरों को समाप्त नहीं कर देता है।’

इन ऑर्गेनाइजेशन पर लगाया गया प्रतिबंध
यूके ने उन संगठनों के खिलाफ प्रतिबंध लगाए हैं जिन पर रूसी सेना यूक्रेन में अपने आक्रमण को बनाए रखने के लिए निर्भर करती है. इन ऑर्गेनाइजेशन में शामिल हैं – सीएसटी, एक ड्रोन निर्माता, आरटी-कोम्पलेक्ट, जो युद्ध में उपयोग किए जाने वाले हेलीकॉप्टरों के लिए पुर्जे बनाता है, ओबोरोन्लोजिस्टिक्स, जो सैन्य उपकरणों के परिवहन का प्रबंधन करता है, यूनीवर्सलमॉस, विमान भेदी मिसाइल निर्माण से संबंधित और टोपाज, सैन्य विमानन में शामिल एक सॉफ्टवेयर कंपनी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox