नई दिल्ली/- उच्च न्यायालय ने ई-सिगरेट के निर्माण, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून का अनुपालन सुनिश्चित करने का अधिकारियों को निर्देश दिया है।
मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा की अगुवाई वाली पीठ ने इलेक्ट्रॉनिक (ई) सिगरेट रोकथाम अधिनियम-2019 को प्रभावी तौर पर लागू करने के लिए समिति के गठन संबंधी जनहित याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। पीठ ने रेखांकित किया कि सरकारी तंत्र में इस कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है।
अदालत ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि ई-सिगरेट की ऑनलाइन बिक्री न हो। पुलिस से उच्च न्यायालय ने स्कूलों और कॉलेज के आसपास ई-सिगरेट की बिक्री को रोकने के लिए भी कदम उठाने का भी निर्देश दिया है।


More Stories
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO
ऑपरेशन VISTA 1.0 में तीन विदेशी नागरिक पकड़े
द्वारका मोड़ में रक्तदान शिविर, 90 लोगों ने किया रक्तदान
पंडवाला कलां में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
”KVK” दिल्ली में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस