मानसी शर्मा /- करणवीर बोहरा छोटे पर्दे का मशहूर चेहरा हैं। वह अब तक कई टीवी सीरियल में नजर आ चुके हैं। करणवीर उन चुनिंदा अभिनेताओं में से एक हैं जिन्होंने अपने एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। अब तक के करियर में उन्होंने कई बार निगेटिव रोल निभाए हैं।
लेकिन असल जिंदगी में वह काफी ज्यादा रोमांटिक हैं। आज करणवीर अपनी शादी की 16वीं सालगिरह मना रहे हैं। ऐसे में हम आपको आज उनके लव लाइफ से जुड़ी खास बातें बताने जा रहे हैं। करणवीर बोहरा छोटे पर्दे का मशहूर चेहरा हैं। वह अब तक कई टीवी सीरियल में नजर आ चुके हैं।
करणवीर उन चुनिंदा अभिनेताओं में से एक हैं जिन्होंने अपने एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। अब तक के करियर में उन्होंने कई बार निगेटिव रोल निभाए हैं। लेकिन असल जिंदगी में वह काफी ज्यादा रोमांटिक हैं। आज करणवीर अपनी शादी की 16वीं सालगिरह मना रहे हैं। ऐसे में हम आपको आज उनके लव लाइफ से जुड़ी खास बातें बताने जा रहे हैं।
इंटरव्यू के दौरान करणवीर ने बताया था कि मेरे दोस्त को अचानक किसी काम से वहां से जाना पड़ा था। जाते-जाते उसने टीजे को घर पर छोड़ने के लिए कहा लेकिन हम लंबे समय तक चर्च में ही बातचीत करते रहे। अभिनेता के मुताबिक पहली ही मुलाकात में उन्हेंं टीजे पसंद आ गई थीं लेकिन उस समय उन्होंने उनका नंबर नहीं लिया। कुछ महीने बाद दोनों की मुलाकात एक फिर एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती का सिलसिला शुरू हो गया। बात धीरे धीरे आगे बढ़ी और आगे चलकर यह दोस्ती प्यार में बदल गई।
लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद जब दोनों ने शादी का फैसला किया तो करणवीर के घरवाले तो मान गए लेकिन टीजे के परिवार के लोग चाहते थे कि उनकी शादी किसी बिजनेसमैन से हो। लेकिन करणवीर से मुलाकात करने के बाद उनके पापा भी इस रिश्ते के लिए राजी हो गए। हालांकि टीजे की मां ने शादी से पहले अपनी बेटी को काफी समझाने की कोशिश की थी। उन्होंने टीजे को वॉर्निंग देते हुए कहा था कि सोच समझकर ही शादी का फैसला करें क्योंकि हमारे यहां तलाक नहीं होते हैं।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस