पुलिस थाने में लटकी हुई मिली लाश लोगों में मचा हड़कंप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पुलिस थाने में लटकी हुई मिली लाश लोगों में मचा हड़कंप

मानसी शर्मा /-  मध्य प्रदेश के सागर थाने में युवक की फंदे पर लटकती लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। यह युवक पुलिस कस्टडी में था। पुलिस कस्टडी में मौजूद युवक की थाने में लाश मिलने के बाद से कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह युवक एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में था। इसी लड़की के साथ यह युवक बाद में फरार हुआ था और पुलिस ने युवक को इसी आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, युवक का शव थाने के गार्ड रूम में मिला था। युवक ने कपड़े के सहारे खुद को फांसी लगाई थी। हालांकि, मृतक के पिता राजू पटेल ने पुलिस के दावों को खारिज किया है आरोप लगाया है कि उनके बेटे की मौत पुलिस और लड़की के परिवार वालों के बीच साजिश का नतीजा है।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने रितेश पटेल को भोपाल में एक लड़की के साथ गिऱफ्तार किया था। इसके बाद रितेश को भोपाल लाया गया था। घटना के बाद रितेश को एक जिला अस्पताल में लाया गया। यहां चिकित्सकों ने रितेश को मृत घोषित कर दिया था। इस मामले की जांच की जांच मजिस्ट्रेट से करवाई जाएगी। रितेश के पिता का कहना है कि जब आखिरी बार उनकी बेटे से मुलाकात हुई थी तब वो बिल्कुल बीमार नहीं था।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक तरूण नायक ने कहा कि इस मामले में न्यायिक जांच करवाई जाएगी। युवक के फंदे पर झूल कर मरने की जांच होने के बाद कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox