डीजल और पेट्रोल के भाव में आई नरमी जाने आपके शहर  के नए दाम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

डीजल और पेट्रोल के भाव में आई नरमी जाने आपके शहर  के नए दाम

- डीजल पेट्रोल हुआ सस्ता आम आदमी को राहत

मानसी शर्मा /- सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट  जारी कर दिए हैं। आज को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में थोड़ा बदलाव किया है। उत्तर प्रदेश और बिहार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

यूपी-बिहार में दामों में कमी

 बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज नई कीमतें जारी की है जिसमें उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 35 पैसे सस्ता हो गया है। इसकी नई कीमतें 96.65 रुपये प्रति लीटर हैं। वहीं, डीजल के दाम में 32 पैसे की कटौती हुई है और इसकी नई कीमत 89.82 रुपये प्रति लीटर हो गई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल-डीजल 96.57 रुपये लीटर और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं बिहार की राजधानी पटना में भी पेट्रोल 82 पैसे गिरकर 107.30 रुपये लीटर और डीजल 77 पैसे टूटकर 94.09 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

 वहीं दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है।  चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल   92.76 रुपये है।

 ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल की नई कीमत

पेट्रोल डीजल के रोजाना के दाम आप SMS के माध्यम से भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहकों को RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर एसएमएस भेजना होगा। वहीं, बीपीसीएल के उपभोक्ता RSP और अपने शहर का कोर्ड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेजकर जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा एचपीसीएल के उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox