राव मोहर सिंह स्कूल में मनाया गया दीपावली उत्सव, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राव मोहर सिंह स्कूल में मनाया गया दीपावली उत्सव, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नई दिल्ली/- नजफगढ़ के प्रतिष्ठित राव मोहर सिंह स्कूल में दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम पेश कर सबका मनमोहा लिया। दीपावली उत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ-साथ बच्चों ने पर्यावरण का संरक्षण का संदेश देते हुए दीवाली पर पटाखें नही चलाने की शपथ भी ली। स्कूल के चेयरमैन प्रदीप राव ने बच्चों द्वारा पेश किये गये रंगारंग कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अभिभावकों को बच्चो में दृढ इच्छाशक्ति जगाने के लिए प्रयास करने चाहिए और उनकी सफलताओं की प्रशंसा करनी चाहिए। इस मौके पर स्कूल की वाईस प्रिंसिपल तरूणा सिंह, एल एन यादव, सुजाता सिंह व कुमारी सोनम भी उपस्थित रही।

4⁵


              दीपावली उत्सव की शुरूआत बच्चों द्वारा गाये गये सीता माता के भजन से की गई। इसके बाद विशिष्ट अतिथि एल एन यादव ने दीवाली कब और क्यो मनाई जाती है इस पर अपना विशेष आलेख प्रस्तूत किया। हिंदी अध्यापिका श्रीमती दीपा झा ने मीरा का भजन गाकर सबका मन मोह लिया। उसके बाद प्राइमरी स्कूल की अध्यापिका ने राम के राज्याभिषेक की तैयारी की और राजा दशरथ के स्वर्ग सिधारने का मंच पर नाटक प्रस्तूत किया। उसके बाद कक्षा छठी और आठवीं के छात्र-छात्राओं ने मंच पर श्री राम के लंका पहुंचने और रावण वध का नाटक प्रस्तूत कर अपनी कला से सबका मनमोह लिया।


              इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री प्रदीप राव ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों में कभी हार ना मानने की दृढ़ इच्छाशक्ति को विकसित करने के लिए अभिभावकों को प्रयास करना चाहिए तथा उनकी सफलताओं पर खुशी प्रकट करनी चाहिए। उन्होने इस अवसर पर मेधावी छात्रों को भी पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के अंत में इसके सफल आयोजन के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अरुणा सिंह ने श्रीमती सुजाता एवं कुमारी सोनम का धन्यवाद किया तथा स्कूल के सभी अध्यापकों व मेहमानों का आभार प्रकट किया।  

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox