नये कांग्रेस अध्यक्ष के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे राहुल गांधी, खड़गे से है खास रिश्ते

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नये कांग्रेस अध्यक्ष के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे राहुल गांधी, खड़गे से है खास रिश्ते

-राहुल गांधी पहली बार छोड़ेंगे ’भारत जोड़ो’ यात्रा, 7 सितंबर से लगातार कर रहे हैं भारत जोड़ो यात्रा

नई दिल्ली/- कांग्रेस के नए बॉस के रूप में मल्लिकार्जुन खड़गे 26 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे लेकिन खबर है कि उनके शपथ ग्रहण के अवसर पर भारत जोड़ो यात्रा कर रहे राहुल गांधी यात्रा को बीच में छोड़कर खड़गे के पदभार संभालने के समारोह में शामिल होंगे। बता दें कि यह पहला मौका है जब राहुल गांधी भारत यात्रा को छोड़कर दिल्ली वापिस आ रहे हैं। 7 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा शुरू की गई थी जो कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक जानी है।
           समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि 26 अक्टूबर को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में होने वाले कार्यक्रम में राहुल भी शामिल होंगे। उस दौरान खड़गे पार्टी अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। फिलहाल, यह जिम्मेदारी सोनिया गांधी निभा रही हैं। इससे पहले राहुल पार्टी अध्यक्ष थे, लेकिन 2019 लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद उन्होंने पद छोड़ दिया था।

यात्रा के बाद पहली बार आएंगे दिल्ली
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 7 सितंबर को राहुल की अगुवाई में यात्रा शुरू की थी। इस दौरान पदयात्री कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक की दूरी तय करेंगे। यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, पार्टी 150 दिनों में 12 राज्यों से होते हुए 3 हजार 570 किमी की दूरी तय करेगी।

चुनाव के नतीजे
बुधवार दोपहर जारी हुए नतीजों के अनुसार, खड़गे को 7 हजार 897 मत मिले थे। जबकि, उनके प्रतिद्वंदी और केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर के खाते में 1 हजार 72 मत आए थे। पार्टी का कार्यक्रम में कांग्रेस वर्किंग कमेटी यानी सीडब्लयूसी के सभी सदस्य, सांसद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, विधायक दलों को नेता, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और अन्य एआईसीसी पदाधिकारियों को न्योता भेजा गया है।

क्या होगा खड़गे का आगे प्लान?
संभावनाएं जताई जा रही हैं कि खड़गे के पद संभालते ही कांग्रेस राजस्थान इकाई में उपजे संकट से निपटने की कोशिश करेगी। इसके अलावा 80 वर्षीय नेता हिमाचल प्रदेश और गुजरात का दौरा करेंगे। दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 8 दिसंबर को होगी। फिलहाल, भारत निर्वाचन आयोग ने गुजरात चुनाव की तारीख तय नहीं की है।

हिमाचल प्रदेश और गुजरात का दौरा करेंगे। दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 8 दिसंबर को होगी। फिलहाल, भारत निर्वाचन आयोग ने गुजरात चुनाव की तारीख तय नहीं की है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox