नोएडा/- टाटा टाइटन द्वारा भसीन स्पोर्ट्स की देखरेख मे गो ग्रीन रन का आयोजन किया गया जो कि नोएडा से शुरू होकर देश के 10 राज्यो से होती हुई बैंगलोर जाकर 3000 किमी की दूरी तय करेंगे। इस रन में 10 राज्य के 35 शहरों में 1 लाख से ज्यादा पेड़ लगाए जाने का लक्ष्य भी रखा गया हैं!
गो ग्रीन कैम्पेन के तहत लोगो को पर्यावरण सुरक्षा व संरक्षण के लिए रनर्स मोटिवेट करेगे। इसमें पूरे भारत से एथलीटों का चयन कर इस रिले रन का आयोजन किया गया जिसमे बहादुरगढ रनर्स ग्रुप के धावक दीपक छिल्लर भी शामिल हुए हैं। देशभर से जुटे ये एथलीट रोजाना गो ग्रीन बैटन को लेकर बारी-बारी से 2 मैराथन (42 कि मी कि दूरी) दौड कर 40 दिन में ये दूरी पूरी कर समाज मे गो ग्रीन कैम्पेन का मैसेज देगे और लोगो को पौधारोपण के लिए प्रेरित करेगे।

बी आर जी ग्रुप के रनर दीपक छिल्लर ने 15 वें दिन गुजरात प्रदेश मे सूरत का प्रतिनिधित्व किया। रनर कुमार अजवानी ने उन्हे सूरत में गो ग्रीन मैराथन बैटन दिया और आगे के लिए रवाना किया। गुजरात के उनके समर्थक मे क्रु सदस्य डॉ टीपु, शिवकुमार व लखन लाल मौजूद थे। टाइटन ने गो ग्रीन रन में प्राकृतिक सुंदरता की रक्षा के लिए इस पूरे 3000 किमी मैराथन का आयोजन किया है और दीपक छिल्लर ने सूरत मे 42 किमी मैराथन पूरी की और लोगो को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया।


More Stories
लुधियाना में हर्निया ऑपरेशन के दौरान मरीज ने गाए गीत
अमेरिका-ईरान वार्ता का दूसरा दौर इस्लामाबाद में संभव
होर्मुज सम्मेलन में मैक्रों-मेलोनी की मुलाकात चर्चा में
विक्की ठक्कर गैंग के दो शातिर बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
दुष्यंत चौटाला बोले- “सीआईए ने घरों में घुसकर की अभद्रता
राहुल गांधी, बोले- “यह महिलाओं को अधिकार देने का नहीं