गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने छोड़ा कनाडा, अमेरिका भागने की खबर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने छोड़ा कनाडा, अमेरिका भागने की खबर

-सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड है गोल्डी, खुफिया एजेंसियां और बंबीहा गैंग पड़े पीछे

देश-विदेश/- सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गैंगस्टर सतिंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ ने कनाडा छोड़ दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि अपनी जान को खतरा देखते हुए वह कनाडा से फरार हो गया है और अमेरिका में शरण ले ली है। मूसेवाला हत्याकांड की वजह से खुफिया एजेंसियां और बंबीहा गैंग उसके पीछे पड़े हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक इंटरनेशनल कॉन्टैक्ट के जरिए गोल्डी अमेरिका के कैलिफॉर्निया स्थित सेफ हाउस पर पहुंच गया है। उसकी लोकेशन फ्रेसनो सिटी की मिल रही है।
              सूत्रों के मुताबिक अमेरिका पहुंचकर गोल्डी बराड़ बचने का नया पैंतरा खेल रहा है। वह कैलिफॉर्निया में कानूनी तरीके से राजनीतिक शरण लेने की कोशिश कर रहा है। यह राजनीतिक शरण तब मिलती है, जब कोई शख्स यह साबित कर दे कि उसे अपने देश में इंसाफ मिलने की उम्मीद नहीं है।
              मूसेवाला हत्याकांड के बाद गोल्डी बराड़ बंबीहा गैंग की हिटलिस्ट पर है। वहीं कनाडा में मूसेवाला की बड़ी फैनबेस है। जिसकी वजह से गोल्डी को ठिकाना बेनकाब होने का खतरा बना हुआ था। यही नहीं बंबीहा गैंग भी उसे लगातार तलाश रही है। बंबीहा गैंग से जुड़े कई गैंगस्टर भी कनाडा में हैं। लॉरेंस बिश्नोई के कई दुश्मन भी कनाडा में हैं। इसी वजह से जान बचाने के लिए गोल्डी वहां से भाग निकला।

कनाडा बैठकर रची मूसेवाला हत्याकांड की साजिश
बता दें कि मूसेवाला हत्याकांड की साजिश गोल्डी बराड़ ने कनाडा में ही रची थी। कनाडा में बैठे-बैठे ही भारत में शार्प शूटर हायर किए और वारदात को अंजाम दिया। इंटर पोल ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के खिलाफ पहले ही रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर रखा है। वह गैंगस्टर लॉरेंस के गैंग का एक्टिव मेंबर है। उसने तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस के कहने पर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कराई थी। खुद गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट अपलोड करके हत्या की जिम्मेदारी ली। उसने मूसेवाला की हत्या को मोहाली में कत्ल किए गए अकाली नेता विक्की मिड्‌डूखेड़ा की हत्या का बदला बताया था।

पुराने केस में रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ
गोल्डी बराड़ का रेड कॉर्नर नोटिस उसके खिलाफ दर्ज 2 पुराने केसों में हुआ था। फरीदकोट में दर्ज कातिलाना हमले, हत्या करने और आर्म्स एक्ट के केस में यह नोटिस हुआ था। जिसके बाद उसे भारत वापस लाने की तलवार लटक रही थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox