एशियन सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप खेल लौटे खिलाड़ी संजीत हुन का गाजियाबाद व मुरादनगर में भव्य स्वागत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एशियन सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप खेल लौटे खिलाड़ी संजीत हुन का गाजियाबाद व मुरादनगर में भव्य स्वागत

-जापान में आयोजित एशियन सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम पहली बार रही बेस्ट फॉर में शामिल

गाजियाबाद/- जापान में आयोजित एशियन सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में पहली बार चौथे नंबर पर आने वाली भारतीय सॉफ्टबॉल टीम के खिलाड़ियों के भारत लौटने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर गाजियाबाद के खिलाड़ी संजीत हुन का गाजियाबाद व मुरादनगर में लोगों ने भव्य स्वागत किया और उन्हे इस जीत की बधाई दी। यहां बता दें कि संजीत हुन दिल्ली पुलिस में कार्यरत है और गाजियाबाद सॉफ्ट बॉल एसोसिएशन का खिलाड़ी है।


              शनिवार को संजीत हुन के गाजियाबाद लौटने पर उनके कोच पंकज सिंह ने उनके स्वागत में भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जिसमें गाजियाबाद व मुरादनगर के खेल संगठनों व सामाजिक संगठनों के सदस्यों व पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर गाजियाबाद सॉफ्ट बॉल एसोसिएशन के चेयरमैन संजीव त्यागी, उपाध्यक्ष सुबोध त्यागी एवं संस्था के फिजियोथैरेपिस्ट डॉ शोभित त्यागी एवं जनपद के अनेकों अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे जिन्होंने अपनी शुभकामनाएं देते हुए उत्तर प्रदेश में सॉफ्टबॉल खेल एवं खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox